शॉपिंग करने के शौकीन लगभग सभी होते हैं खासकर महिलाएं तो शॉपिंग करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वह यही सोचती हैं कि काश! वह और शॉपिंग कर पाती लेकिन यह आदत कभी-कभी बजट पर भारी पड़ जाती है और ना चाहते हुए भी आपको compromise करना पड़ता है। तो लेडिज, अब आपको ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे कुछ शॉपिंग एरिया के बारे में जहां आप हर तरह का सामान चाहे वह डुप्लिकेट लहंगा हो, या फिर ज्वेलरी, तमाम मसाले हों या फिर घर की साजों सज्जा का सामान, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि सब कुछ सस्ते और होलसेल रेट में खरीद सकती हैं।
इसके लिए आपको दिल्ली के इन शॉपिंग एरिया की सड़कों पर थोड़ा घूमना पड़ेगा तभी आप स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। क्योंकि दिल्ली में ऐसी बहुत से मार्केट हैं जहां आपको किफायती दामों में फुटवियर, मसाले, हैंडीक्राफ्ट चीज़ें और गमले आदि भी खरीद सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं दिल्ली के फेमस होलसेल मार्किट के बारे में।
मजनूं का टीला इस नाम से कौन वाकिफ नहीं होगा क्योंकि ये एक जाना- पहचाना एरिया है। यहां की तिब्बती मार्केट बहुत मशहूर है जहां आपको कपड़ों के साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, आपको डेनिम से लेकर बैग आदि तक की कई वैरायटी देखने को भी मिलेंगी। अगर आप हेडमेड यानी हाथ से बनी चीज़ें तलाश रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जहां आपको स्वेटर से लेकर टोपियां, शॉल, मोजे और कई तरह के बूट्स आसानी से मिल जाएंगे। शॉपिंग करने के साथ-साथ यहां खाने- पीने की भी खूब व्यवस्था है। तो आप यहां एक बार ज़रूर शॉपिंग करने आए।
कैसे जाएं - मजनूं का टीला जीटी रोड पर है और यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन विधान सभा स्टेशन है, जहां से आप रिक्शा भी ले सकती हैं।
दिल्ली के शॉपिंग एरिया में सबसे फेमस जगह सदर बाजार है, जहां आपको A to Z सामान मिलेगा और वो भी बहुत सस्ते दामों पर। अगर आप खरीदारी करने की शौकीन हैं तो सदर बाजारआपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यहां होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें रिटेल में मिल जाती हैं और कुछ चीज़ें एक- दो पीस के साथ आपको आसानी से भी मिल जाएंगी।
कैसे जाएं- सदर बाजार जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है, यहां से आप रिक्शा भी ले सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बनारस में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, खरीद सकती हैं कई किफायती चीजें
अगर आप घर की नई इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों को खरीदने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए गफ्फार मार्केटबेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको गैजेट्स, खासकर मोबाइल की चीज़ें आसानी से मिल सकती हैं चाहे वह चार्जर हो या लीड सब कुछ मिल जाएगा। साथ ही, बालों की मशीनें जैसे हेयर ड्रायर, प्रेसिंग मशीन और घर की तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान कम दामों पर आसानी से मिल जाएंगी।
कैसे जाएं-करोल बाग मेट्रो स्टेशन सीधा है अगर आपको बस से जाना है तो आप करोल बाग की बस ले सकती हैं।
पहाड़गंज में होटल, कैफे और बार की भरमार है क्योंकि यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। लेकिन जब बात होलसेल मार्केट आती है तो उसमें पहाड़गंज का नाम ज़रूर लिया जाता है। यहां आपको शॉपिंग करने की कई वैरायटी मिलेंगी साथ ही, कपड़ों के स्टॉल्स की तो यहां भरमार है क्योंकि देश-विदेश से जहां लोग आते हैं उनके लिए होलसेल के लिहाज से कई चीज़े आसानी से उपलब्ध होती हैं। फिर चाहे आपको कपड़े लेने हों या फिर मोजे या कोई घर का सजावटी सामान। ध्यान रहे, यह बहुत ही भीड़ वाला एरिया है आपको काफी सुरक्षा बरतनी होगी।
कैसे जाएं- पहले आप नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन आए फिर वहां से पहाड़गंज मार्केट पैदल जा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली के ओल्ड सदर बाजार में हैं ये 6 शानदार शॉपिंग एरिया, लॉकडाउन के बाद आप भी जाएं
तो यह थी दिल्ली की कुछ बेहतरीन होलसेल मार्केट जहां से आप काम दामों पर बहुत सारी शॉपिंग कर सकती हैं। जब भी आप यहां जाएं तो अपना अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर करें और इसी तरह जुड़ी रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- travel websites
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।