herzindagi
best markets in india

ये हैं भारत के सबसे सस्ते मार्केट!

दिल्ली ही नहीं, बल्कि भारत के ऐसे कई शहर हैं, जहां के सस्ते मार्केट्स बहुत प्रसिद्ध हैं। आइए ऐसे कुछ मार्केट्स के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2021-07-23, 16:30 IST

जब शॉपिंग का ख्याल आता है, तो हम महिलाएं सबसे पहले ऐसे बाजारों के बारे में सोचती हैं, जहां दिल खोलकर सौदेबाजी की जा सकी। ऐसे बाजार जो कम से कम दामों में चीजें मुहैया करा दें। क्या आप जानती हैं कि हर शहर में ऐसे बाजार हैं, जिन्हें चीपेस्ट मार्केट्स ऑफ इंडिया कहा जाता है। इन बाजारों में हर चीज आपको मिलेगी। खाने-पीने की चीजों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्टस और फर्निशिंग के आइटम्स भी अच्छे दामों पर मिलेंगे। जी हां, अगर आपको लगता है कि सस्ते मार्केट बस दिल्ली में ही हैं, तो आप एकदम गलत हैं। थोड़ा दिल्ली से बाहर झांकिए और जानिए कुछ खास बाजारों के बारे में। ऐसे ही कुछ बाजारों के बारे में आइए जानें इस आर्टिकल में।

क्रॉफर्ड मार्केट, मुंबई

crawford market mumbai

72000 वर्ग गज में फैला, क्रॉफर्ड या ज्योतिबा फुले मार्केट कन्फेक्शनरी होर्डर्स और ट्रेंडी आइटम कलेक्टर के लिए सबसे अच्छा बाजार है। 1869 के आसपास स्थापित हुआ यह बाजार शॉपोहॉलिक्स के लिए स्वर्ग जैसा है। आप यहां जाएं और बैग भर सामान न लाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। इंपोर्टेड चॉकलेट, कटलरी, किराने का सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, स्ट्रीट क्लोथिंग, घरेलू सामान, और बहुत कुछ आप इस एक जगह में पा सकती हैं। यह मुंबई के थोक और सौदेबाजी बाजारों का मसीहा है।

चांदनी चौक मार्केट, दिल्ली

ऐसी कई हिंदी फिल्में हैं, जिनमें चांदनी चौक को दिखाया गया है। चांदनी चौक ओल्ड दिल्ली के सबसे पुराने और व्यस्ततम बाजारों में से एक है। यह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है। बाजार कई छोटे बाजारों में विभाजित है जो विशिष्ट चीजों को बेचने के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित नई सड़क में स्टेशनरी का सारा सामान मिलता है। इसी तरह यहां स्थित अन्य छोटे-छोटे बाजार जूलरी, ब्राइडल लहंगे और सूट्स, इलेक्ट्रॉनिक, मसाले आदि के लिए प्रसिद्ध हैं।

जौहरी बाजार, जयपुर

johri bazar jaipur

जयपुर का यह बाजार हवा महल के पास ही है और मिरर वर्क जूलरी, टाई और डाई वर्क्स, राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट्स, पारंपरिक मोजरी के लिए बहुत लोकप्रिय है। जयपुर के लोकप्रिय इंट्रीकेट एंब्रॉयडरी के लिए भी इस बाजार को जाना जाता है। इसके अलावा आपको कम कीमतों पर यहां होम डेकोर, फर्निशिंग आइटम्स, जयपुरी रजाई और क्विल्टस आदि भी मिलेंगे। जौहरी बाजार लहंगे, चमड़े के सैंडल और रंगीन बंधेज की साड़ियों और चमचमाते स्टोन वर्क की खरीदारी के लिए एक आदर्श स्थान है।

इसे भी पढ़ें :दिल्ली से लेकर गोवा तक, ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते मार्केट्स जहां होती है जमकर बार्गेनिंग

सूरत टेक्सटाइल मार्केट, सूरत

भारत का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार सूरत में स्थित है। सूरत का कपड़ा उद्योग हमारे देश के सबसे पुराने और लोकप्रिय प्रतिष्ठानों में से एक है। दुनिया भर के बड़े समूह यहां के उद्योगों में यार्न उत्पादन, कढ़ाई, बुनाई और थोक खुदरा बिक्री के लिए निवेश करते हैं। इसे सिंथेटिक निर्माण के लिए भी पसंद किया जाता है, जबकि शहर हर दिन लगभग 30 मिलियन मीटर कच्चे कपड़े का प्रसंस्करण करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में इस्तेमाल होने वाला पॉलिएस्टर का लगभग 90% सूरत से आता है।

इसे भी पढ़ें :Wholesale मार्केट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं दिल्ली के ये शॉपिंग एरिया

न्यू मार्केट, कोलकाता

new kolkata market

यह बाजार 1 जनवरी, 1874 को ब्रिटिश निवासियों के लिए खोला गया था। 2 दिसंबर, 1903 को, न्यू मार्केट को आधिकारिक तौर पर सर स्टुअर्ट हॉग मार्केट का नाम दिया गया। आज इसे न्यू मार्केट के नाम से जाना जाता है। इस बाजार में करीब 2000 दुकानें हैं। कोलकाता का यह बाजार ग्लास आइटम्स और ड्राई फ्रूट्स, मसाले खरीदने के लिए एक अच्छी चीप मार्केट है। यहां आप बंगाल की पारंपरिक बुनाई जैसे ढाकाई, जामदानी, बालूचरी, तांत और तंगेल की साड़ियां भी खरीद सकती हैं।

इनके अलावा भी ऐसे कई बाजार हैं, जो बड़े और सस्ते बाजारों की सूची में शामिल हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: mapsofindia.com, tripadvisor, traveltriangle.com, makemytrip.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।