Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:45 PM IST
herzindagi
UPI Payment Risk

UPI पेमेंट अटकने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट

UPI Payment Risk: ऑनलाइन पेमेंट करने से काम ज‍ितना आसान हो गया है, उतना ही र‍िस्‍क भरा होता है। हालांक‍ि, जब भी आप पेमेंट करें तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। आपकी एक गलती से आपका अकाउंट हैक हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 15:15 IST

UPI Payment Risk: आज के समय में सभी चीजें ऑनलाइन होती जा रही हैं। क‍िसी काे पैसे ट्रांसफर करने हों या दूर बैठे र‍िश्तेदारों से बैठे बात करनी हो, सब कुछ आप ड‍िज‍िटली कर सकती हैं। हर कोई पेमेंट करने के ल‍िए UPI का इस्‍तेमाल करता है। हालांकि‍, UPI से पेमेंट करने में अगर एक छोटी सी भी गलती हो जाए तो पूरा अकाउंट खाली हो सकता है।

फोन पे, गूगल पे, Paytm जैसे ऐप्स ने ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन को बहुत ही आसान बना द‍िया है। ये जितना आसान है, उतना ही रिस्की भी है। हालांक‍ि, कई बार पेमेंट करते समय पैसा अटक जाता है। इसी चक्‍कर में लोग गलत‍ियां कर बैठते हैं। हम आपको बताएंगे क‍ि पैसा अटकने पर आपको कौन-सी गलत‍ियां करने से बचना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

UPI Payment Risk (1)

किसी को भी न दें UPI PIN

जब पेमेंट करते समय आपका पैसा अटक जाता है तो कई बार लोग खुद को बैंक कर्मचारी या कस्‍टमर केयर वाला बताकर कॉल कर लेते हैं। ये आपसे पैसा वापस पाने या पेमेंट पूरा करने के ल‍िए UPI Pin बताने को कहते हैं। यहीं पर सबसे बड़ा खतरा शुरू होता है। अगर आपने क‍िसी को UPI Pin बता द‍िया तो आपके अकाउंट पर कंट्राेल क‍िसी और का हो जाता है। याद रखें क‍ि कोई भी असली बैंक का कर्मचारी आपसे UPI का प‍िन नहीं पूछेगा।

यह भी पढ़ें- EPFO New Rule: शादी हो या बीमारी, अब चुटकियों में निकलेगा पीएफ का पैसा; EPFO ने शुरू की UPI पेमेंट की तैयारी

रिफंड या रिवॉर्ड के नाम पर आए लिंक पर क्लिक करना

पेमेंट फेल होने के बाद कई लोगों को मैसेज या ईमेल आने लगते हैं। इनमें साफ ल‍िखा होता है क‍ि पैसा अटकने पर र‍िफंड पाने के ल‍िए यहां पर क्‍ल‍िक करें। अक्सर ये मैसेज फेक नंबर या आईडी से ही आते हैं। अगर आपने इन पर क्‍ल‍िक कर द‍िया तो आपका अकाउंट हैक हो जाएगा। इससे आपके सारे पैसे डूब जाएंगे।

बिना चेक क‍िए QR कोड स्कैन करना

कई बार लोग जल्दबाजी में कहीं भी लगे QR कोड को स्कैन कर लेते हैं। खासकर दुकानों पर। कई बार असली QR के ऊपर फर्जी QR चिपका दिया जाता है। ऐसे में पैसा सीधे गलत अकाउंट में चला जाता है। QR स्कैन करने के बाद हमेशा सामने दिख रहे नाम को ध्यान से पढ़ें। अगर नाम सही न लगे, तो पेमेंट बिल्कुल न करें।

UPI Payment Risk (2)

UPI इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानी

  • हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही UPI ऐप डाउनलोड करें
  • किसी अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल न करें
  • पेमेंट से पहले नंबर और रेट र‍िचेक जरूर करें
  • फोन का लॉक और UPI ऐप का पासवर्ड क‍िसी से शेयर न करें

यह भी पढ़ें- बैंक में खाता नहीं फिर भी बच्चे कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, जानें क्या है यह नई सुविधा और कैसे करती है काम?

तो अगर आपका भी UPI से पेमेंट करते समय पैसा अटक जाता है तो भूल से भी ये गलत‍ियां नहीं करनी चाह‍िए। इससे आपका अकाउंट सेफ रहता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।