
कई बार हमारे सामने कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिन्हें हम सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके काम को लेकर हमें आधी बातें पता ही नहीं होतीं। जैसे कि हमारी जीन्स में छोटे-छोटे बटन क्यों दिए जाते हैं या फिर पेन के कैप में होल क्यों होता है? ये बेसिक चीज़ें हमारी जिंदगी का हिस्सा तो हैं, लेकिन काफी समय से हमने इनपर ध्यान ही नहीं दिया है। ऐसा ही कुछ बर्तनों के साथ भी है।
किचन में मौजूद कितने बर्तन ऐसे होंगे जिनके हैंडल में छेद होगा? हो सकता है कि आपको लगता हो कि ये बर्तनों में छेद सिर्फ उन्हें टांगने के लिए होते हैं तो आप गलत हैं। इससे एक नहीं बल्कि तीन काम किए जा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन बर्तनों का असली काम क्या होता है।
प्रोफेशनल शेफ्स से लिए ये बहुत जरूरी होता है कि उनका किचन साफ रहे और उसमें एक दाग भी न लगे। अगर आपके ही किचन में खाना बनाते समय प्लेटफॉर्म पर बहुत गंदगी फैल जाए तो आपको भी खराब लगेगा। दरअसल, बर्तनों में छेद इसीलिए होता है ताकि किचन गंदा न हो। किचन में खाना पकाते समय जिस करछी या चम्मच से हम पैन को चलाते हैं वो गंदी होती है। उसे सीधे प्लेटफॉर्म पर रखना या किसी और बर्तन पर रखना सही नहीं माना जाता क्योंकि वो जगह गंदी हो जाती है। इसीलिए पैन के हैंडल में छेद दिए जाते हैं। ऐसे में वो लैडल हम पैन के पीछे अटैच कर सकते हैं और इससे एक बूंद भी आपके किचन प्लेटफॉर्म पर नहीं गिरेगी।

इसे जरूर पढ़ें- सभी तरह के बर्तनों से जला हुआ खाना हटाने के 4 आसान टिप्स
अब किचन प्लेटफॉर्म की सफाई तो बहुत जरूरी है और ये एक छोटी सी ट्रिक यकीनन बहुत काम की साबित हो सकती है। ऐसे में अगर बार-बार सब्जी जलती है तो आपको हड़बड़ी में उसे चलाने के लिए करछी या चम्मच ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बीच-बीच में आप उसे चलाते भी रहेंगे।
ऐसा करने से पहले आप ये जरूर ध्यान रखें कि आप उस लैडल या करछी को अच्छे से पैन के साइड में पोंछ लें वर्ना उसमें से ग्रेवी टपकती रहेगी। साथ ही साथ इस काम के लिए आप लकड़ी का स्पून इस्तेमाल करें। यही कारण है कि नए पैन्स के साथ आपको लकड़ी का चम्मच दिया जाता है जो पूरी तरह से पैन के हैंडल में दिए छेद में फिट हो जाता है।
हां, आपको इस हैंडल का असली मकसद तो समझ आ गया है, लेकिन प्रोफेशनल शेफ्स के अनुसार इसका दूसरा काम भी है। आपने कई प्रोफेशनल शेफ्स को काम करते देखा होगा कि वो किसी लैडल या करछी का इस्तेमाल ही नहीं करते। कुछ प्रोफेशनल शेफ्स का मानना है कि हैंडल पर छेद होने से पैन को टैप करना और हाथों के झटके से अंदर पक रहे खाने को हिलाना ज्यादा आसान होता है।

इसे जरूर पढ़ें- बहुत ज्यादा होता है किचन का काम तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
इसके बारे में तो आपको पता ही होगा कि पैन को काउंटरटॉप पर टांगने के लिए भी इस छेद का इस्तेमाल किया जाता है और ये सबसे आम यूज है जिसे लगभग हर घर में किया जाता है।

तो अगली बार आप जब भी खाना पकाएं तब ये जरूर ध्यान में रखें कि इन पैन्स का असली इस्तेमाल करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।