किसी ने सच ही कहा है कि दिल का रास्ता पेट से ही होकर जाता है। अगर किसी का दिल जीतना है तो उसे बढ़िया खाना खिलाओ। इस बात को हमारी इन कामयाब मास्टरशेफ्स ने बखूबी पहचाना। तभी तो इन्होंने अपनी पाक कला से ना सिर्फ अपने करियर में चार चांद लगाए, बल्कि हर भारतीय महिला के लिए ये इंस्पिरेशन बन गईं। आइए जानें इन पांच सेलेब्रिटी शेफ्स के बारे में-
अमृता रायचंद
मॉडल से एक्ट्रेस और शेफ बनने का अमृता रायचंद का सफर काफी दिलचस्प रहा है। कई विज्ञापनों में नजर आने वाली अमृता ने गेम शो, अवॉर्ड्स शो एंकर किए हैं, साथ ही उन्होंने कई सीरियलों में भी काम किया है। अपने एक शो 'मम्मी का मैजिक' में उन्होंने बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक लजीज डिशेज बनाकर दिखाईं, जिसे देखकर बच्चे नखरे करने के बजाय फौरन खाना खाने के लिए टेबल पर आ जाएं। उन्होंने अपनी रेसिपीज में मशरूम, ब्रोकोली, पनीर और मशरूम जैसी हेल्दी सामग्रियों का इस्तेमाल किया। एक और दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी डिशेज के प्रजेंटेशन पर भी काफी काम करती हैं, इसीलिए वह बच्चों को खूब भाती है।
पंकज भदौरिया
अगर हम एक बार किसी बात के लिए मन में ठान लें तो कायनात भी हमें उस चीज से मिला ही देती है। पंकज भदौरिया के कुकिंग के लिए पैशन के बारे में कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। वह मास्टर शेफ इंडिया की विनर बनकर भारत में फेमस हो गईं। कमाल की बात ये है कि इससे पहले उन्होंने 16 साल बतौर स्कूल टीचर नौकरी की और मास्टर शेफ इंडिया में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। पंकज ने शेफ पंकज का जायका, किफायती किचन, कोर्स विद पंकज, रसोई से-पंकज भदौरिया के साथ जैसे कई शो होस्ट किए। पंकज की एक क्यूलिनरी एकेडमी भी है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2012 में की थी। इसमें एमैच्योर शेफ्स के लिए प्रोफेशनल और सर्टिफिकेट कोर्सेस कराए जाते हैं।
नीता मेहता
नीता मेहता भारतीय कुकिंग का एक बड़ा नाम हैं। वह कुकिंग कॉलमिस्ट, लेखिका और रेस्टोरेंटियर हैं। कई कुकिंग आधारित शोज में वह वीआईपी जज रह चुकी हैं, उन्होंने कई कुकरी बुक्स भी लिखी हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि नीता ने एक-दो नहीं, बल्कि 400 कुकरी बुक्स लिखी हैं, जिनकी दुनियाभर में 6 मिलियन प्रतियां बिकीं हैं। 1999 में उन्होंने अपनी 'किताब फ्लेवर्स ऑफ इंडियन कुकिंग एट द वर्ल्ड कुकबुक फेयर इन पैरिस' को बेस्ट एशियन कुकबुक के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
पूजा ढींगरा
पूजा ढींगरा फेमस पेस्ट्री शेफ और बिजनेस वुमन हैं। पूजा ढींगरा एक परिवार में पैदा हुईं, जहां खान-पान में काफी दिलचस्पी ली जाती थी। उनके पिता और बड़े भाई दोनों रेस्टोरेंट के मालिक हैं। यंग एज में पूजा ने अपनी मम्मी से पेस्ट्री पकाने का कौशल सीख लिया। पेस्ट्री ऐसी डिश है कि किसी भी भारतीय के मुंह में टेस्टी-टेस्टी पेस्ट्री देखकर मुंह में पानी आ जाए। उस पर पूजा के हाथ का जादू ऐसा कि उनकी बनाई पेस्ट्रीज का स्वाद ही अलबेला होता है। पूजा ने मुंबई में लॉ की पढ़ाई की और अलग करियर आजमाने के लिए स्विट्जरलैंड के सीज़र रिट्ज स्कूल में हॉस्पिटेलिटी और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए चली गई। पेरिस के ले कॉर्डन ब्लू में भी उन्होंने ट्रेनिंग ली। इसके बाद मुंबई लौटकर उन्होंने मार्च 2010 में अपना पहला स्टोर खोला। उन्होंने अपने स्टोर की शुरुआत महज दो कर्मचारियों के स्टाफ से की थी और अक्टूबर 2014 तक उनके पास 42 कर्मचारी हो गए।
रोमी गिल
रोमी गिल यूके में रेस्टोरेंट चलाने वाली पहली भारतीय हैं। रोमी गिल की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगा सकती हैं कि उन्हें ब्रिटेन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान एमबीई (द मोस्ट एक्सेलेंट इंग्लिश ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर) से नवाजा गया है। साल 2013 में ब्रिस्टल में उन्होंने अपने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी और जल्द ही वह पॉपुलर हो गईं। रोमी हेल्दी और न्युट्रिशियस डाइट के लिए जानी जाती हैं। वह अपने खाने को जायकेदार बनाने के लिए भारतीय मसालों के साथ विदेशी सामग्रियों का भी इस्तेमाल करती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों