
क्या आप सोच सकती हैं कि पर्स या पॉकेट में रखी छोटी सी अंगूठी शरीर के कई अंगों को हेल्दी और दर्द को कम कर सकती है? यह सुनने में किसी चमत्कार की तरह लग रहा है, लेकिन इसे एक्यूप्रेशर में मैजिक रिंग के नाम से जानते हैं। जी हां, यह छोटी सी अंगूठी असल में सेहत का जादुई रिमोट कंट्रोल है। भले ही यह रिंग आपको ₹10 में आसानी से मिल जाएगी, लेकिन इसके फायदे हजारों रुपये की दवाओं और थेरेपी पर भारी पड़ सकते हैं। आइए, इसके अद्भुत फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं। इसकी जानकारी नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) ने शेयर की हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि यह देखने में भले ही आपको नॉर्मल स्प्रिंग जैसी लगे, लेकिन यह सुजोक थेरेपी के सिद्धांतों पर काम करती है। 'सु' का अर्थ हाथ और 'जोक' का अर्थ पैर है। जी हां, शरीर हाथों और पैरों में समाया हुआ है।

उंगलियों में ऐसे छोटे-छोटे प्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जो सीधे दिल, फेफड़े, लिवर और नर्वस सिस्टम से जुड़े होते हैं। जब इस रिंग को उंगलियों में ऊपर-नीचे घुमाया जाता है, तब यह इन पॉइंट्स पर एक साथ काम करती है। इससे शरीर का नेचुरल हीलिंग प्रोसेस तुरंत एक्टिव होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, नसों को एक्टिव करती है और शरीर में रुकी हुई प्राण ऊर्जा को मुक्त करती है। आइए रोजाना सुजोक रिंग इस्तेमाल करने के 10 जबरदस्त फायदे जानते हैं।
यह एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को एक्टिव करती है, जिससे किडनी, लिवर और पेट जैसे अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
उंगलियों से शुरू होकर पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।
रिंग को घुमाने से दिमाग में एंडोर्फिन नाम के हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जिससे मानसिक शांति और सुकून मिलता है।
यदि आप दिनभर टाइपिंग या लिखने का काम करती हैं, तो यह उंगलियों और हाथों के दर्द को मिनटों में कम कर देती है।
इसमें नेचुरल हीलिंग गुण होते हैं। यह शरीर के डिफेंस मैकेनिज्म को इतना मजबूत कर देती है कि शरीर खुद को ठीक करने लगता है।

जब दोपहर के समय सुस्ती आती है, तब 2 मिनट इस रिंग का इस्तेमाल करें। यह शरीर में एनर्जी का फ्लो तुरंत बढ़ा देती है।
यह उंगलियों की अकड़न और झुनझुनी को दूर करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
यह दिमाग को शांत कर फोकस बढ़ाती है। स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन स्ट्रेस-बस्टर है।
यह नसों के नेटवर्क को सही करता है, जिससे पैरालिसिस जैसी कंडीशन में भी मददगार हो सकती है।
यह तरीका पूरी तरह नेचुरल और आसान है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इसे हर उम्र का व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन फिर भी इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
यहां भी पढ़ें: अगर आपके शरीर में दिखने लगे हैं ये लक्षण, तो समझिए होने लगा है तनाव का असर
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे घर पर, ऑफिस में काम करते हुए, सफर के दौरान या टीवी देखते हुए कहीं भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यहां भी पढ़ें: इन एक्यूप्रेशर पॉइंट से कंट्रोल हो सकता है थायरॉयड
आप इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि बदलाव रातों-रात नहीं आता, निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं और फर्क खुद देखें।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।