
Artificial Rings: गहने तो हर महिला को प्रिय होते हैं, मगर अंगूठियां पहनने का शौक कुछ महिलाओं को इस कदर होता है कि वह बिना अंगूठी पहने नहीं रह पाती हैं। वैसे अंगूठियां हाथों की शोभ भी बढ़ाती हैं, ऐसे में सोने की अंगूठियों को पहन-पहन कर बोर हो गई हैं, तो बाजार में आपको आर्टिफिशियल अंगूठियों की कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। यह दिखने में सोने जैसी ही लगती हैं और आप इन्हें डेली वियर में इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आर्टिफिशियल डिजाइन वाली अंगूठियों के बारे में बताएंगे और तस्वीरें भी दिखाएंगे
आर्टिफिशियल रिंग्स में आपको सबसे पहले हम स्टोन वाली रिंग्स के बारे में बाताएं। इसमें आपको अमेरिकन डायमंड या फॉल्स सेमी प्रेशियस स्टोन वाली रिंग मिल जाएगी। इनमें आपको साइज का भी ऑप्शन मिलेगा। आपके हाथ पतले और छोटे हैं, तो लाइट वेट वाली अंगूठियां आपके ऊपर ज्यादा अच्छी लगेंगी। वहीं भारी और चौड़े हाथों पर हैवी अंगूठियां ज्यादा अच्छी लगेंगी।

एस्थेटिक डिजाइंस वाली आर्टिफिशियल रिंग्स भी आपके मन को खूब लुभाएंगी। खासतौर पर यंग जनरेशन वाली लड़कियों की यह फेवरेट बन जाएंगी। आपको इनमें इतने सारे डिजाइंस देखने को मिलेंगे कि आप अपने लिए कोई एक डिजाइन नहीं चुन पाएंगी। वैसे आर्टिफिशियल एस्थेटिक डिजाइंस वाली अंगूठियों में आपको सेट्स मिल जाएंगे। इन सेट्स में अलग-अलग एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करती हुई अंगूठियों की डिजाइंस मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- जड़ाऊ अंगूठी की ये डिजाइंस बढ़ाएंगी आपके हाथों की शोभा

फ्लोरल पैटर्न में आपको आर्टिफिशियल रिंग्स के कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, जो आप डेली ऑफिस वियर के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको कमल, गुलाब और बेसिक फ्लावर डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आपको इस में प्लेन और सिंपल डिजाइंस के साथ ही कुछ स्टोन और मीनावर्क वाली अंगूठियां भी मिल जाएंगी।

आजकल एथनिक और ट्रेडिशनल लुक से ज्यादा लोगों को मॉर्डन और स्टाइलश लुक वाली अंगूठियां पसंद आ रही हैं, इनमें आपको तरह-तरह के जिग-जैग, स्पाइरल और मॉडर्न लाइनिंग डिजाइन वाली बहुत सारी अंगूठियां मिल जाती हैं, जो आप किसी भी अवसर और स्थान पर किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Chandi Ki Anguthi: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ऐसी चांदी की अंगूठी, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

जरकन का काम महिलाओं को हमेशा से पसदं आता रहा है। अंगूठी में यह काम और भी ज्यादा पसंद किया जाता है, इससे आपकी अंगूठी बहुत अधिक रियल नजर आने लग जाती है। जरकन की अंगूठियों में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिलेंगे, जो आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस तरह की अंगूठियां आपके हाथों को बहुत रिच लुक देती है।

तो ऊपर दिखाई गई अंगूठियों के डिजाइंस आपको कैसे लगे, हमें जरूर बताइएगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर कर लें। इसी तरह और भी स्टाइल से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Source- Pinterest /
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।