herzindagi
ladies jewellery price list

जड़ाऊ अंगूठी की ये डिजाइंस बढ़ाएंगी आपके हाथों की शोभा

अगर आप भी अपने लिए डिजाइनर जड़ाऊ अंगूठी तलाश रही हैं, तो यहां देखें डिजाइंस। 
Editorial
Updated:- 2022-07-27, 13:09 IST

त्योहारों का मौसम चल रहा है और ज्यादातर त्योहार महिलाओं से जुड़े हुए ही हैं। ऐसे में महिलाओं के पास सजने-संवरने के कई अवसर आने वाले हैं। यदि आप भी आने वाले फेस्टिवल में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो जाहिर है आपने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी होंगी।

नए कपड़ों के साथ आपने गहनों की शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी। अगर आप अपनी ड्रेस के हिसाब से जड़ाऊ अंगूठी की तलाश में हैं, तो आपको यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- 100 रुपए तक मिल जाएंगी आपको इयररिंग्स की ये डिजाइंस

jadau finger ring designs for ladies

कुंदन की अंगूठी

  • आपको बाजार में कुंदन वर्क वाली जड़ाऊ अंगूठी की बहुत सारी डिजाइंस मिल जाएंगी। इस तरह की अंगूठी आपको ट्रेडिशनल लुक देती हैं। आप इन्‍हें किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • कुंदन की अंगूठी के साथ आपको मैचिंग सेट भी बाजार में खूब मिल जाएंगे। अगर आप केवल हैवी कुंदन इयररिंग्स पहन रही हैं, तो हाथों में कुंदन की अंगूठी बहुत अच्छा लुक देगी।
  • बाजार में आपको इस तरह की कुंदन की अंगूठी 100 रुपए से 250 रुपए तक मिल जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें- आपके पैरों पर खूब जचेंगी ये हैवी बिछिया डिजाइंस

finger ring designs for ladies

मोती वर्क वाली अंगूठी

  • मोती वर्क वाली अंगूठी भी बहुत ही अच्‍छा एथनिक लुक देती है। इस तरह की अंगूठी को आप हैवी लहंगे, साड़ी और सलवार सूट के साथ पहन सकती हैं।
  • मोती वर्क वाली अंगूठी आपको सिल्वर और गोल्ड दोनों ही मैटल में मिल जाएंगी। आप ऐसी अंगूठी भी खरीद सकती हैं, जिसमें मोती का जड़ाऊ वर्क हो या फिर मोती की झालर हो।
  • इस तरह की अंगूठी आपको 200 रुपए से लेकर 350 रुपए तक मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।

fashion jewellery for ladies

मीनाकारी अंगूठी

  • मीनाकारी का काम काफी पुराना है और यह बहुत ही रॉयल लुक देता है। अगर आपको भी रॉयल लुक चाहिए तो आपको भी मीनाकारी वर्क वाली अंगूठी पहननी चाहिए।
  • मीनाकारी वर्क वाली अंगूठी आपको कई रंगों में मिल जाएगी। इसे आप किसी भी एथनिक आउटफिट, खासतौर पर, जो राजस्थानी लुक वाले आउटफिट होते हैं उन पर बहुत अच्‍छी लगेगी।
  • आपको बाजार में साइज और वर्क के हिसाब से मीनाकारी वाली अंगूठी 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक मिल जाएगी

jadau angoothi collection

फिलगिरी अंगूठी

  • कटक की फेमस फिलगिरी आर्ट वाली अंगूठी भी आपको बाजार में मिल जाएंगी। हालांकि, यह अंगूठियां जड़ाऊ नहीं होती हैं, मगर इनपर जो काम किया जाता है, वह इन्‍हें जड़ाऊ का लुक देता है।
  • आप इस तरह की अंगूठी न केवल एथनिक बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसमें गोल्ड और सिल्वर आपको दो तरह के कलर की अंगूठी मिलेंगी।
  • बाजार में इनका मूल्य 100 रुपए से 300 रुपए तक है। आप उन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

finger ring designs for women

अमेरिकन डायमंड की अंगूठी

  • अमेरिकन डायमंड अंगूठी दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और उन्हें आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • आप इस तरह की अंगूठी के साथ अगर मैचिंग सेट भी पहनती हैं, तो आपका लुक और भी अधिक अच्छा लगेगा।
  • बाजार में आपको अच्‍छी किस्म की अमेरिकन डायमंड अंगूठी 500 रुपए से 1000 रुपए तक मिल जाएंगी। सस्‍ती एडी अंगूठियां भी आती हैं, मगर उनकी फिनिशिंग बहुत अच्‍छी नहीं होती है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।