herzindagi
heavy toe ring bichhiya designs pics

आपके पैरों पर खूब जचेंगी ये हैवी बिछिया डिजाइंस

बिछिया की हैवी डिजाइन की तलाश है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और डिजाइंस देखें।  
Editorial
Updated:- 2022-07-21, 13:00 IST

सावन के महीने से ही हिंदुओं के त्योहार शुरू हो जाते हैं। इन दिनों सबसे से ज्यादा जो त्योहार आते हैं, वही विवाहित महिलाओं के लिए होते हैं, जिनमें वो अपने श्रृंगार में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। जेवर पहनना भी महिलाओं के श्रृंगार का एक हिस्सा होता है। विवाहित महिलाओं के लिए कुछ जेवर अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें से बिछिया भी एक है।

बिछिया पैरों की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देती है। हम आपको पहले भी बिछिया की कुछ डिजाइंस दिखा चुके हैं, मगर आज हम आपको बिछिया की हैवी डिजाइंस दिखाएंगे, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें कैरी करना भी आसान है।

इसे जरूर पढ़ें- बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

heavy toe ringbichhiya

ऑक्सीडाइज बिछिया डिजाइंस

  • इस तरह की बिछिया वैसे तो सिल्वर की होती है, मगर इसमें ऑक्सीडाइज फिनिशिंग दी जाती है जिससे यह फैंसी और स्टाइलिश लगने लग जाती हैं।
  • यदि आप इस तरह की बिछिया पहन रही हैं, तो आपको इसके साथ एक सिंपल दिखने वाली बिछिया भी जरूर पहननी चाहिए।
  • इस तरह की बिछिया में आपको बाजार में ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगी। इन्हें आप एथनिक लुक और वेस्टर्न लुक दोनों में कैरी कर सकती हैं।
  • यदि आप सिल्वर बिछिया ले रही हैं, तो उसकी कीमत वेट के हिसाब से आपके देनी होगी। वहीं अगर आप आर्टिफिशियल बिछिया पहन रही हैं, तो आपको यह बाजार में 100 रुपए से 200 रुपए तक में मिल जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें- नई-नई शादी हुई है, तो घुंगरू वाले ये पाजेब डिजाइंस आपको खूब लुभाएंगे

heavy toe ring

घुंगरूवाले बिछिया

  • घुंगरू वाले जेवर महिलाओं को बहुत पसंद होते हैं। अब केवल पायल में ही नहीं बल्कि बिछिया में भी घुंगरू लगे हुए आते हैं। बिछिया की यह डिजाइन आपको परफेक्‍ट ट्रेडिशनल लुक देती है।
  • आपको यदि सिकी बिछिया में घुंगरू लगवाकर उसे हैवी लुक देना है, तो आप वह भी कर सकती हैं। आपको इसके लिए दुकानदार को पहले से बताना होगा और वह आपकी पसंद अनुसार जैसे घुंगरू आप चाहती हैं, लगा देगा।
  • घुंगरू वाले बिछिया अगर अगर आप पहन रही हैं, तो आपको पायल नहीं पहननी चाहिए क्योंकि इससे बिछिया का लुक दब जाता है।
  • इस तरह की बिछिया आपको आर्टीफीशियल ज्वेलरी में 200 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाएंगे।

heavy toe ringbichhiyadesigns for ladies pics

कुंदन वाले बिछिया

  • कुंदन के जेवर महिलाओं को अति प्रिय होते हैं, यह दिखने में सुंदर और हैवी लुक देते हैं। कुंदन की बिछिया भी आपको बाजार में मिल जाएगी, जो आपके कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ आसानी से मैच कर सकती है।
  • कुंदन में आपको कलरफुल बिछिया भी मिल जाएगी, जिन्हें आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करते हुए खरीद सकती हैं।
  • लहंगे, साड़ी, सलवार सूट आदि के साथ भी आप इस तरह की बिछिया पहन कर खुद को परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।
  • बाजार में आपको हैवी से हैवी कुंदन वर्क वाले बिछिया 200 रुपए से 300 रुपए तक में मिल जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।