अपने दिल का हाल कई बार कुछ लोग किसी के साथ नहीं बांट पाते हैं। तनाव उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करता रहता है और इसकी वजह से उनकी सेहत भी खराब होने लगती हैं। यूं तो हम सभी किसी न किसी चीज को लेकर तनाव में हैं। लेकिन, लंबे वक्त तक स्ट्रेस में रहना आपको बीमार कर सकता है। एंग्जायटी आज एक कॉमन समस्या बन गई है। कई बार लोग इसे मजाक में लेते हैं या फिर आस-पास अगर कोई इस दिक्कत से परेशान हैं, तो उसे समझने की कोशिश नहीं करते हैं। बता दें कि एंग्जायटी के कई कारण हो सकते हैं। जब किसी को एंग्जायटी अटैक आता है, तो दिमाग को शांत करना बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टेक्नीक के बारे में बता रहे हैं, जो एंग्जायटी अटैक आने पर दिमाग शांत करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर विनीत बंगा, डायरेक्टर न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद, जानकारी दे रहे हैं।
जब आपको एंग्जायटी अटैक आए, तो सबसे पहले गहरी सांस लें। धीरे और गहरी सांस लेना, नर्वस सिस्टम को आराम दे सकता है। आपको चार के काउंट पर नाक से गहरी और धीरे सांस लेनी है, चार के काउंट पर ही इसे होल्ड करना है और फिर छोड़ देना है। जह तक आप रिलैक्स फील न करें, इसे दोहराते रहें।
इसमें आपको खुद को वर्तमान में रहने के लिए समझाना है। अपने आस-पास 5 चीजों को देखे और उनके नाम दें, चार चीजों को छुएं, आस-पास तीन चीजों को सुनें और दो चीजों को स्मैल करें। इसके बाद एक चीज को चखें। इस तरह आप एंग्जायटी से अपने दिमाग को हटा सकती हैं।
अपनी मांसपेशियों को आराम देने की कोशिश करें। पैर के पंजे से लेकर सिर तक, धीरे-धीरे सभी मांसपेशियों को आराम दें। एक जगह पर आराम से बैठ जाएं या लेट जाएं। इससे फिजिकल टेंशन कम होती है और आराम मिलता है।
अपनी आंखों बंद करें और किसी अच्छी और शांत चीज के बारे में सोचें। किसी बीच या जंगल के बारे में सोचें। पत्तियों पर, लहरों की आवाज पर फोकस करें। इससे आपका दिमाग शांत होगा। आप उन अच्छी चीजों के बारे में भी सोच सकती हैं, जो आप अपनी जिंदगी में चाहती हैं।
जब आपको एंग्जायटी अटैक आए, तो सबसे पहले अपनी सोच को थामने की कोशिश करें। वर्तमान में रहें और सभी विचारों व जजमेंट्स को कुछ देर के लिए छोड़ दें। अपनी सांस पर ध्यान दें और सारे विचारों को जाने दें। इससे एंग्जायटी अटैक धीरे-धीरे कम होगा।
यह भी पढ़ें- हर सुबह होता है एंग्जायटी अटैक, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके काम
एंग्जायटी अटैक होने पर दिमाग को शांत करने में एक्सपर्ट के ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- तनाव को छूमंतर करने में ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।