
How to Give Home a Luxurious Look:अक्सर महिलाएं अपने घर में दिख रहे साधारण कोने को लग्जरी एहसास देना चाहती हैं, तो इंडोर प्लांट्स इसके लिए बेस्ट है। आज के समय में इंटीरियर डिजाइनिंग में पिंक प्लांट्स का जबरदस्त क्रेज है। हरी पत्तियों के बीच गुलाबी रंग की झलक आपके घर को मॉर्डन और क्लासी लुक भी प्रदान करती है। ये पौधे किसी महंगे शो-पीस के साथ-साथ आपके लिविंग रूम और बेडरूम में भी जान फूंकने काम करते हैं। ये पौधे आपके कमरों में किसी महंगे आर्ट-पीस की तरह नजर आते हैं। चाहे आपका सोफा न्यूट्रल कलर का हो या दीवारें सफेद, ये पिंक प्लांट्स हर कोने को खास बना देते हैं। अगर आप भी अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे ही गुलाबी पत्तियों वाले पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एग्लोनिमा पौधा अपनी चमकदार गुलाबी और हरी पत्तियों के लिए मशहूर है। इस पौधे की खास बात यह है कि ये कम रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है, जो इसे घर के अंदर रखने के लिए परफेक्ट बनाता है। इसे आप अपने डाइनिंग टेबल या कॉर्नर स्टैंड पर रखकर घर की रौनक बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको हल्के और सॉफ्ट कलर्स पसंद हैं, तो सिनगोनियम एक बेहतरीन चुनाव है। इसकी पत्तियां दिल के आकार की होती हैं और पूरा पौधा गुलाबी मखमल जैसा दिखता है। यह हवा को शुद्ध करने (Air Purifier) का काम भी करता है, यानी खूबसूरती के साथ-साथ सेहत भी।

इस पौधे को पेंटेड प्लांट भी कहा जाता है क्योंकि इसकी पत्तियों पर गुलाबी रंग की धारियां ऐसी लगती हैं जैसे किसी ने ब्रश से पेंट किया हो। यह पौधा दिखने में बेहद प्रीमियम और लग्जरी वाइब देता है। रात के समय इसकी पत्तियां हल्की सी बंद हो जाती हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक लगता है।
इसे भी पढ़ें- Office Desk Decoration: बोरिंग ऑफिस डेस्क को बनाएं अट्रैक्टिव, आज ही शामिल करें इस तरह के खूबसूरत आर्टिफिशियल प्लांट्स
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।