
जनवरी में मौसम सुहाना होता है। इस समय लोग अपने गार्डन में तरह-तरह के फूलों वाले पौधे लगते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी कुछ लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है। कई लोग खुद को तनाव से दूर रखने के लिए गार्डनिंग करते हैं। लोगों को पौधे उगाने से इतना प्यार है कि अब वह अपनी छोटी सी बालकनी में भी पौधा लगा लेते हैं। शहरों के छोटे-छोटे फ्लैट्स में रहने वाले लोगों की बालकनी में भी आपको पौधे लगे हुए दिख जाएंगे। अगर आप भी पौधे लगाने का शौक रखती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो फूलों वाले पौधे पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है।
इस पौधे को बालकनी की जान कहा जाता है। क्योंकि, यह बालकनी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पौधा लग है। यह कई रंगों में आता है, इसलिए यह बालकनी की शोभा बढ़ा देता है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह पौधा बहुत तेजी से फैलता है। अगर आप इस पौधे को हैंगिंग बास्केट में लगाएंगी, तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
इस तरह के फूलों की खासियत यह है कि यह बड़े आकार के होते हैं। इन फूलों की खासियत यह है कि यह दूर से ही लोगों को नजर आ जाएंगे। दिखने में भी खूबसूरत लगते हैं, इसलिए दूर से ही सबका ध्यान खींच लेते हैं। यह फूल कई वैरायटी में आता है। आप इसका छोटा साइज या बड़े वाले आकार वाले फूल लगा सकती हैं। इन फूलों के रंग भी बहुत ही चटक और गहरे होते हैं।
यह भी पढ़ें- Plants For Birds: बालकनी को बनाना है बर्ड पैराडाइज, तो आज ही लगा लें ये खूबसूरत पौधे; सालों साल रहेगी रौनक
यह फूल सदाबहार है। अगर आप अपनी बालकनी को इन्हीं फूलों से भर देंगी, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। इस फूल की खासियत यह है कि यह बहुत कम देखभाल में भी ढेर सारे फूल देता है। हालांकि, इसे समय-समय पर खाद डालने की जरूरत पड़ेगी। इसे ऐसी जगह रखें, जहां धूप भी मिलती हो। इसके अलावा मिट्टी सूखने पर पानी का भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- एक गेंदे के फूल से उगेंगे 10-15 पौधे, बस 2 मिनट का करना होगा यह काम; माली ने बताई है ट्रिक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।