किस तरह के पौधों में सबसे ज्यादा आते हैं फूल, गार्डन में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 प्लांट

अगर आप अपने गार्डन को रंग-बिरंगे ऐसे पौधों से भरना चाहते हैं, जिसमें हमेशा ढेर सारे फूल आते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। 

 
summer flowering plants your garden

लोगों को अपने गार्डन में ऐसे पौधे लगाना पसंद होता है, जिसकी लंबाई भी अधिक हो और ज्यादा फूल भी देता हो। ऐसे फूल लंबे समय तक आपके गार्डन को हरा-भरा और सुंदर रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इन पौधों के जल्दी खराब होने की चिंता भी नहीं रहती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही फूल बताने वाले हैं, जो हर सीजन में हरे-भरे रहते हैं। साथ ही, यह पौधे लंबे अधिक होते हैं, इसलिए इसमें कलियां भी अधिक आती है।

गुड़हल का पौधा (Hibiscus Plant)

Hibiscus Plant

ये एक ऐसा पौधा है, जिसका अगर आप अच्छे से ध्यान रखें तो बहुत लंबा हो जाएगा। अक्सर लोग अपने घर के गार्डन में इस पौधे को लगाते हैं। इसके फूल भगवान को भी चढ़ाना शुभ होता है। यह पौधा गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अच्छी तरह से उगता है। अगर आप अपने गार्डन में कोई ऐसा फूलों वाला पौधा चाहते हैं, जो ज्यादा फूल दे, तो आप इसे लगा सकते हैं।

मोगरे का पौधा (Jasmine Plant)

Jasmine Plant

ये एक ऐसा पौधा जिसमें भर-भर के फूल आते हैं। एक साथ आपक ढेर सारे फूलों का गुच्छा देखने को मिलेगा। यह केवल आपके गार्डन की सुंदरता ही नहीं बल्कि आपके गार्डन को खुशबूदार भी बनाता है। अगर आप इस पौधे को अच्छे से ख्याल रखते रहेंगे, तो यह आपके गार्डन को फूलों से भर देगा। अगर आप बड़ी लंबाई और अधिक फूलों वाला पौधा चाहते हैं, तो इसे लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मोगरा के पौधे में डालें बस एक चीज, भर-भर के आने लगेंगे फूल

बोगनवेलिया (Bougainvillea)

Bougainvillea

ये एक ऐसा पौधा है, जो भले ही खुशबू में आपको पसंद न आए। लेकिन खूबसूरती के मामले में यह कम नहीं है। इस पौधे की लंबाई बहुत अधिक होती है। यह कई तरह के रंगों वाला पौधा है। इस पौधे को कम पानी और कम देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपको अपने गार्डन को सुंदर बनाना है, तो इस पौधे को लगा सकते हैं।(पौधे को हरा-भरा रखने के सरल उपाय)

एक्सोरा (Ixora)

Ixora

ये पौधा भी आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि यह एक साथ ढेर सारे फूलों के साथ बढ़ता है। आपको एक ही जगह छोटे-छोटे कई सारे फूलों का गुच्छा देखने को मिलेगा। अगर गार्डन को रंग -बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो इन सभी पौधों को लगा सकते हैं। (पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स)

पेरिविंकल (Periwinkle Flower)

Periwinkle Flower

ये पौधे लंबाई में ज्यादा बड़े नहीं होते। लेकिन इनमें फूलों की कोई कमी नहीं होती। यह कई तरह के रंगों के होते हैं। अगर आप एक गमले में एक पौधा लगाते है और इसका सही से ख्याल रखते हैं, तो एक दिन में आपको 10 से 12 फूल एक साथ देखने को मिल जाएंगे। इस तरह एक साथ इतने फूल आपको कभी गुलाब जैसे पौधों में देखने को नहीं मिलेंगे। इसलिए अगर आप अधिक फूलों वाला पौधा चाहते हैं, तो इसे लगा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP