Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:07 AM IST HZ Awards 2026
flowers for cottage garden

Gardening Ideas: कॉटेज गार्डन के लिए बेस्ट हैं ये 5 रंग-बिरंगे पौधे, गर्मियों में हरा-भरा रहेगा आपका घर

Gardening Tips: गर्मियों में अगर सही पौधे लगाए जाएं, तो आपका गार्डन हमेशा हरा-भरा रहेगा। अगर आप भी अपने घर में छोटा सा कॉटेज गार्डन बनाने का सोच रही हैं तो हमने आपको 5 तरह के पौधों के बारे में जानकारी दी है। आप इन्‍हें आसानी से गमले में लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 13:11 IST

गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान लोग अपने घरों में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। इससे घरों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आपको घर पर ताजे फल, फूल और सब्‍ज‍ियां भी म‍िल जाती हैं। वैसे आज के समय में घरों में छोटा सा गार्डन बनाने का ट्रेंड कुछ ज्‍यादा ही देखने को म‍िल रहा है। खासकर कॉटेज गार्डन स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

इसकी खास‍ियत ये होती है क‍ि कॉटेज गार्डन में रंग-बिरंगे फूल लगाए जाते हैं। इसमें आपको इतनी हर‍ियाली देखने को म‍िलती है क‍ि घर की खूबसूरती और चार गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी कॉटेज गार्डन बना रही हैं या बनाए हुई हैं तो हम आपको कुछ खास तरह के फूलों के नाम बता रहे हैं जि‍ससे गार्डन और भी ज्‍यादा सुंदर लगेंगे। आइए जानते हैं-

flowers for cottage garden (3)

गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल का पौधा तो लगभग सभी घरों में लगा होता है। गुड़हल के फूल गर्मियों में खूब ज्‍यादा ख‍िलते हैं। इसमें बड़े-बड़े लाल, गुलाबी या पीले फूल आते हैं, जो गार्डन को बहुत ही सुंदर बना देते हैं। इस पौधे की धूप में अच्छी ग्रोथ होती है और खास बात तो ये है क‍ि इसे ज्‍यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

गुलाब (Rose)

गुलाब का फूल तो हर गार्डन की शोभा बढ़ा देता है। आप अलग-अलग रंगों जैसे लाल, गुलाबी, पीले और सफेद गुलाब लगा सकती हैं। इसे रोजाना हल्की धूप और पानी की जरूरत होती है। अगर आपने सही तरीके से इसकी देखभाल कर ली तो ये पौधा तेजी से बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

जीनिया (Zinnia)

जीनिया एक ऐसा पौधा है जो बहुत जल्‍दी बढ़ जाता है। इसमें लाल, पीले, गुलाबी जैसे कई रंगों के फूल आते हैं। ये गर्मियों में भी अच्छे से खिलता है। अगर आप इसे लगाती हैं तो आपका गार्डन हरा-भरा द‍िखेगा।

flowers for cottage garden (2)

कॉसमॉस (Cosmos)

कॉसमॉस एकदम डेजी की तरह लगता है। ये एक गर्मियों वाला पौधा है। अगर आप इसे अपने गार्डन में लगाती हैं तो आपको ज्‍यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस समय-समय पर इसे पानी देना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

पेटूनिया (Petunia)

पेटूनिया के फूल भले ही बहुत छोटे-छोटे होते हैं, लेक‍िन ये द‍िखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्‍हें आप गमलों में आसानी से उगा सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि इसके फूल कई रंगों में खि‍लते हैं।

तो अगर आप भी कॉटेज गार्डन बनाने का सोच रही हैं तो हमने आपको खास तरह के फूलों के बारे में जानकारी दी है। आप छोटे-छोटे गमलों में भी इन्‍हें लगाकर गार्डन की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।