Sun Apr 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST
Jade Plant Bonsai Making Tips

Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरि‍याली

Jade Plant Bonsai Making Tips: आजकल लोग घर को सुंदर और स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। सबसे सस्‍ता ऑप्‍शन पेड़-पौधे ही लगाना होता है। उनमें से जेड प्‍लांट सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन है। आप Jade Plant से कई सारे बोनसाई भी तैयार कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इसे बनाना उतना मुश्किल भी नहीं है। हम आपको बोनसाई बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 18:45 IST

Jade Plant Bonsai: घर की खूबसूरती निखारने के लिए हर कोई खूब सारे पेड़-पौधे लगाता है। घर में पेड़-पौधे लगाने के कई फायदे भी हैं। पहला तो चारों ओर हरियाली नजर आती है, तो वहीं दूसरी ओर आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। इसके अलावा गर्मियों में पेड़-पौधे तापमान को कंट्रोल करते हैं, साथ ही घर में हवा भी फ्रेश आती है। हालांकि, आज कल लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो इनकी ज्यादा देखभाल कर सकें।

ऐसे में जेड प्लांट ही एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसे हफ्ते में कहीं एक बार पानी देने की जरूरत होती है। अगर आप घर के कोने-कोने में जेड प्लांट की हरियाली देखना चाहती हैं Bonsai बना सकती हैं। इससे आपके घर को भी स्टाइलिश लुक मिलेगा। हम आपको Jade Plant से Bonsai बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

jade plant bonsai making tips (2)

सही जेड प्लांट लें

Bonsai बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी हैं कि आप हेल्दी जेड प्लांट लें। पौधा हरा और मजबूत होना चाहिए। अगर आप बहुत छोटा या कमजोर Jade Plant लेंगी तो इससे बोनसाई नहीं बन पाएगा।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

गमला भी देख कर लें

बोनसाई के लिए गमले का भी खास ध्यान रखना होता है। इसके लिए आप चौड़ा लेकिन कम गहराई वाला गमला ही चुनें। ध्यान रहे कि नीचे ड्रेनेज होल जरूर हो। इससे पौधा अच्छे से ग्रो कर पाएगा।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

जड़ों और टहनियों की कटिंग करें

अब आई बोनसाई को शेप देने की बारी। बोनसाई का शेप देने के लिए ट्रिमिंग जरूरी स्टेप है। इसके लिए पौधे की जितनी भी एक्स्ट्रा जड़ें हैं, उन्हें हल्का सा काट लें। अब ऊपर की टहनियों को अपनी पसंद के शेप में ट्रिम कर दें। धीरे-धीरे आपका जेड प्लांट उसी शेप में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा

मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी

आपको बता दें कि जेड प्लांट को बहुत ज्यादा पानी पसंद नहीं होता है। अगर आप हफ्ते या 10 दिन भी इसे पानी नहीं देंगी तो ये अपनी देखभाल खुद कर सकता है। आपको इसके लिए ड्रेनेज वाली मिट्टी चाहिए होगी। आप 30 प्रतिशत नॉर्मल मिट्टी लें और 70 प्रतिशत बालू मिला लें। ध्यान रहे कि मिट्टी में पानी न जमा हो।

jade plant bonsai making tips (3)

इन बातों का ध्यान रखें

  • रोज थोड़ी धूप जरूर मिले
  • हफ्ते में एक बार मिट्टी सूखने पर पानी दें
  • महीने में एक बार खाद डाल सकती हैं

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

बोनसाई को खूबसूरत बनाने के टिप्स

  • समय-समय पर ट्रिमिंग करते रहें
  • पौधे को एक ही दिशा में बढ़ने दें, ताकि शेप अच्छा बना रहे
  • गमले के आसपास छोटे-छोटे स्टोन या डेकोरेटिव चीजें रख सकती हैं
  • इसे लिविंग रूम या बालकनी के कोने में रख सकती हैं

तो अगर आप भी बोनसाई से जेड प्लांट बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। इससे आपके घर को लग्जरी लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/adobe stock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।