Why Are Money Plant Leaves Burning: इंडोर प्लांट घर की खूबसूरत को बढ़ाते हैं। इन्हें लगाने से पूरे घर का लुक चेंज हो जाता है। मनी प्लांट एक बहुत ही कॉमन इनडोर प्लांट हैं, जो सभी घरों में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसकी बेल बहुत ही खूबसूरत होती है, जो फैलने के बाद और भी प्यारी लगती है। मनी प्लांट का पौधा लोग पॉजिटिविटी के लिए भी घर में लगाते हैं। इस पौधे को ऐसे तो बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
अगर मनी प्लांट के पौधे में कुछ परेशानियां नजर आ रही हैं, तो उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। अगर आप मनी प्लांट के पौधे में परेशानियों को देखकर इग्नोर करते हैं, तो आपको पौधा बर्बाद हो सकता है। माली ने ऐसी 4 बातों के बारे में बताया है, जो सभी को ध्यान रखनी चाहिए। इससे आप अपनी मनी प्लांट को हरा-भरा रख सकते हैं। आइए जानें, मनी प्लांट के पौधे को खराब होने से कैसे बचाएं?
क्या मनी प्लांट की पत्तियां जलने लगी हैं?
अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां जलने लगी हैं, तो उसकी लोकेशन बदलें। पौधे को सीधी धूप वाली जगह से हटाकर किसी छांव वाली जगह पर रखें। हालांकि, इसे धूप से बिल्कुल दूर भी ना करें। हल्की धूप भी जरूरी है। अगर पौधे को सही धूप नहीं मिलेगी, तो उसकी ग्रोथ रुक जाएगी और पत्तियां भी छोटी उगेंगी।
मनी प्लांट का तना लंबा हो तो क्या करें?
अगर आपके मनी प्लांट का तना लंबा होता जा रहा है और उस पर पत्तियां भी नहीं आ रही हैं, तो तने को काट लें। इससे पौधे की ग्रोथ सही होगी। अगर आप इसे काटेंगे नहीं, तो तना ही सारे पोषक तत्वों को चूस लेगा और पत्ते उग ही नहीं पाएंगे। इसके तने को काटकर पानी में लगा लें। इससे आप कई सारे नए मनी प्लांट उगा सकते हैं।
मनी प्लांट ग्रोथ नहीं कर रहा?
अगर आपका मनी प्लांट ग्रोथ नहीं कर रहा है, तो उसमें आपको खाद डालनी होगी। इसके लिए आप लिक्विड फर्टिलाइजर यूज कर सकते हैं। इसके लिए चाय पत्ती को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर पौधे की जड़ में डालें। इससे मनी प्लांट पर खूब पत्तियां आएंगी।
मिलीबग दिखने पर करें ये काम
मिलीबग मनी प्लांट को पूरी तरह से बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्ते का पानी या नीम ऑयल मनी प्लांट पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे पौधे में अच्छी ग्रोथ होगी और कीड़े भी नहीं लगेंगे।
यह भी देखें- Money Plant Care Tips: मनी प्लांट को लंबा और घना बनाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों