मनी प्लांट घर में लगाना बहुत अच्छा होता है। इसे वास्तु के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है और ये घर की सजावट के लिए भी अच्छा होता है। वैसे तो इसे पानी और मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है और ये अच्छी खासी ग्रोथ भी लेता है, लेकिन कई लोगों की ये शिकायत होती है कि इसे बहुत मेहनत करने के बाद भी उनका मनी प्लांट ठीक तरह से ग्रोथ नहीं करता है। कई बार ये मिट्टी की समस्या होती है, कई बार उसे किस जगह रखा जाता है ये समस्या होती है और कई बार तो वो पूरा का पूरा ही सड़ने लगता है।
मनी प्लांट घर के अंदर, बाहर, बालकनी आदि में कहीं भी पनप सकता है, लेकिन इसे सही शेप देने और हेल्दी पत्तों के लिए आपको कुछ हैक्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको मनी प्लांट की गार्डनिंग के बारे में कुछ बातें बताते हैं जो बहुत ही आसानी से आपके मनी प्लांट को हरा-भरा कर सकती हैं।
पौधे की नई जड़ बनाना
वैसे तो मनी प्लांट पानी और मिट्टी दोनों में ही पनप सकता है, लेकिन अगर आपका पौधा पनप नहीं रहा है और नई जड़ें नहीं बन रही हैं तो ऐसे में ये बेहतर होगा कि आप इसे मिट्टी का सपोर्ट दें। मिट्टी में इसकी पत्तियों को ट्रिम करके सिर्फ उसकी स्टेम को पॉट में डालें, यहां नोड (वो जगह जहां से मनी प्लांट की जड़ें निकलती हैं) का मिट्टी में होना बहुत जरूरी है। उसके ऊपर से मिट्टी डाल दें। इस मिट्टी में नमी बरकरार रखनी है, लेकिन आपको इसे बहुत ज्यादा पानी नहीं देना है।
ये जरूरी है कि आप इसमें शुरुआती दौर में कोई फर्टिलाइजर ना डालें वर्ना इसकी जड़ें सड़नी शुरू हो जाएंगी। एक बार आपको जड़ें दिखने लगे तो आप इसे दूसरे गमले या पानी में डाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्लांट, तो न करें ये गलतियां
पानी में इसकी ग्रोथ के लिए क्या करें?
अगर आप मनी प्लांट को पानी में डालकर उसे घर के किसी कोने में रखना चाहती हैं तो वो भी कर सकती हैं। बस जितनी बार भी मनी प्लांट का पानी चेंज करें उसमें एक गोली एस्प्रिन (बड़े बर्तन के लिए) डाल दें। अगर बर्तन छोटा है तो आधी गोली का इस्तेमाल करें। इसका पानी भी आप 15-20 दिनों के बाद ही चेंज करें। ध्यान रहे कि यहां पर मनी प्लांट का नॉड पानी के अंदर होना चाहिए तभी ग्रोथ होगी।
मिट्टी में मनी प्लांट की देखभाल करने के टिप्स
अगर आप मनी प्लांट को मिट्टी में लगाने की कोशिश कर रही हैं तो उसकी केयर करने के लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं।
- इसे डायरेक्ट गर्मी की धूप में ना रखें। अगर ऐसे रखते हैं तो मनी प्लांट की पत्तियों के जल जाने का खतरा होगा।
- मनी प्लांट जब भी आप मिट्टी में लगाएंगे तो वो पानी के मुकाबले ज्यादा पनपेगा।
- मनी प्लांट को वैसे तो किसी फर्टिलाइजर की जरूरत ज्यादा नहीं होती है, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ा सा एप्सम सॉल्ट डालेंगी तो ये बहुत ही अच्छी ग्रोथ देगा।
- अगर आपके मनी प्लांट में डबल कलर हैं तो उन्हें थोड़ी ज्यादा सनलाइट की जरूरत होगी।
- मनी प्लांट को वैसे तो नम मिट्टी चाहिए, लेकिन आप रोज़ाना पानी न दें तो भी ये अच्छा टिकेगा।
- आप मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट और कोको पीट मिला सकती हैं। इससे मनी प्लांट के लिए बेस्ट पॉटिंग मिक्स होगा।
- क्योंकि इसे हम पत्तियों से उगाते हैं इसलिए ये बेहतर होगा कि आप इसमें तीन महीने में एक बार कोई नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर डालें जैसे वर्मी कम्पोस्ट या कुछ और।
- इसमें बहुत हैवी फर्टिलाइजर नहीं डालें वर्ना पत्तियां जल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- 'मनी प्लांट' की इस तरह करेंगी देखभाल तो हमेशा रहेगा हरा-भरा
पानी में रखे मनी प्लांट की देखभाल करने के टिप्स
अगर आपने मनी प्लांट पानी में रखा है तो उसकी देखभाल के लिए कुछ अलग टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
- हमेशा मनी प्लांट को उगाने के लिए साफ कांच की बोतल चुनें क्योंकि प्लास्टिक की बोतल इसे नुकसान पहुंचा सकती है।
- इसके अलावा, हमेशा पतले गले वाली बोतलें जैसे बियर या व्हिस्की की बोतल चुनें क्योंकि ये मनी प्लांट के लिए ये ह्यूमिडिटी अच्छी तरह से पैदा कर सकती हैं।
- हमेशा मनी प्लांट के लिए साफ पानी चुनना चाहिए।
- अगर आप मनी प्लांट को पानी में उगा रही हैं तो उसके लिए फर्टिलाइजर के तौर पर ज्यादा कुछ ना डालें।
मनी प्लांट के लिए ये टिप्स बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपको इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों