
Nails Care: जब भी फैशन की बात होती है तो लोगों के मन में आउटफिट्स, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और फुटवियर का ही ख्याल आता है, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। हमारे नाखून भी हमारे स्टाइल में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि जरा भी हमारे नाखून लंबे होते नहीं कि टूट जाते हैं। इससे वे नेल पॉलिश लगाती हैं तो वो भी नहीं अच्छा लगता है।
अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रही हैं तो हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसे अगर आप अपनाएंगी तो आपके नाखून मजबूत होंगे। इनकी लंबाई भी बढ़ेगी और ये खूबसूरत भी लगेंगे। आइए जानते हैं-
-1773216861266.jpg)
आपको बता दें कि नारियल तेल नाखूनों और क्यूटिकल्स के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप इसे लगाती हैं तो इससे नाखूनों को नमी मिलती है। इसे आप रात में सोने से पहले नाखूनों और आसपास की स्किन पर लगाकर दो मिनट तक मसाज कर सकती हैं। इससे नाखूनों को पोषण मिलता है और इनका टूटना कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- टूटते नाखूनों से हैं परेशान? रात में सोते समय लगाएं यह 1 चीज; हफ्ते भर में लंबे होंगे Nails
अगर आपके नाखून बहुत जल्दी टूट जाते हैं, तो बादाम तेल भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सोने से पहले नाखूनों पर बादाम का तेल लगाकर मसाज कर लें कुछ देर के लिए। इससे नाखूनों की जड़ें मजबूत होती हैं। ये हेल्दी भी होते हैं।
यह भी पढ़ें- हग डे के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती
जब भी हाेम रेमेडीज की बात होती है तो ऐलोवेरा जेल का नाम जरूर लिया जाता है। एलोवेरा स्किन के साथ-साथ नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे भी हमारे नाखून हाइड्रेटेेड रहते हैं। रात में सोने से पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल आप नाखूनों पर लगा लें। इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अगर आप ऐसा करेंगी तो नाखूनों की ड्राईनेस कम होगी।
-1773216870741.jpg)
यह भी पढ़ें- Regular Nail Art के अनोखे डिजाइन देखें यहां, ऑफिस जाने वाली महिलाओं को आएंगे पसंद
तो अगर आप भी इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके नाखून हेल्दी रहेंगे। इनका टूटना भी कम हो जाएगा। साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- खूबसूरत हाथों पर छोटे नाखून? Long Nails के लिए खाएं ये 5 चीजें, जानें एक्सपर्ट से
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।