
Simple Nail Art Designs: आजकल नेल आर्ट का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग इसे केवल फैशन या पार्टी के लिए नहीं करवाते, बल्कि ऑफिस लुक के लिए भी वह अलग-अलग डिजाइन सर्च करते हैं। पहले आपने पहले नेल आर्ट को केवल खास मौकों, शादियों या फंक्शन में ही महिलाओं को करवाते हुए देखा होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। नेल आर्ट का मतलब अनोखे रंगों और भारी डिजाइनों तक सीमित नहीं है। सॉफ्ट ग्लॉसी फिनिश जैसे ऑप्शन ऑफिस के लिए सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नेल आर्ट के कुछ अनोखे डिजाइन विस्तार से बताएंगे। आप पतले डिजाइन को तिल की मदद से भी बना सकती हैं, इसके अलावा चाहें तो अलग-अलग तरह के ब्रश की मदद से भी बना लेंगी।
हेलोवीन नेल आर्ट डिजाइन आजकल युवाओं और फैशन लवर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। जरूरी नहीं है कि केवल हेलोवीन पार्टी में ही इस तरह का डिजाइन बनाया जाए। लोग नॉर्मल भी इस तरह का डिजाइन क्रिएट करते हैं। इस तरह के आर्ट में आर्ट में डर, मस्ती और क्रिएटिविटी होती है। आप इस डिजाइन में मकड़ी के जाल वाला डिजाइन देख रही हैं। यह सबसे सिंपल डिजाइन है, जिसे अगर आप ध्यान से बनाएंगी, तो आसानी से बन जाएगा। इस तरह के डिजाइन में ब्लैक, ऑरेंज, व्हाइट, पर्पल और रेड जैसे कलर्स का यूज होता है।

image credit- Julian Photo Nail/ shutterstock
यह डिजाइन उन लोगों के लिए, जो अपने नेल्स को सिंपल रखना पसंद करते हैं। अगर थोड़ा शाइन और क्लास जोड़ना चाहते हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। यह डिजाइन देखने में बेहद एलिगेंट लगता है और फेस्टिव से लेकर ऑफिस लुक तक आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें आपको छोटे-छोटे गोल्डन स्टार के डिजाइन गोल्डन नेल पेंट की मदद से बनाते हैं।

OlgaSnapshot/ shutterstock
यह डिजाइन खासकर उन लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है, जो अपने नेल्स में क्यूट, रोमांटिक और सॉफ्ट लुक चाहते हैं। ऑफिस में इस तरह के डिजाइन सिंपल और क्लासी माने जाते हैं। यह डिजाइन प्यार, केयर और पॉजिटिव वाइब्स को दिखाते हैं। ध्यान रखें कि हार्ट डिजाइन नेल आर्ट में रंगों का चुनाव बहुत जरूरी होता है। आप रेड, पिंक, व्हाइट और न्यूड शेड्स वाले नेल पेंट डिजाइन क्रिएट करें।
इसे भी पढ़ें- घर पर नेल पेंट लगाते समय कर लें ये 3 काम, बढ़ जाएगी नाखून की खूबसूरती
image credit- Julian Photo Nail/ shutterstock

कम समय में सबसे ज्यादा आसानी से बनने वाले नेल्स के ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं। आप इस तरह के डिजाइन में कोई भी शब्द नाखुनों पर लिख सकती हैं। आप नेल पेंट से अपनी पसंद का कोई शब्द लिख सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट पर हर किसी की नजर जाती है, हर कोई जानना चाहेगा की आपने नाखूनों पर क्या लिखा।
इसे भी पढे़ं- सिर्फ 5 मिनट की केयर से नाखून होंगे सुंदर और स्ट्रांग, फॉलो करें ये टिप्स

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Julian Photo Nail/ shutterstock, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।