herzindagi
easy nail art designs

Nail Art At Home: घर में आसानी से बन जाएंगे ये खूबसूरत नेल आर्ट, देखें डिजाइंस और जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-11-15, 11:34 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारे नाखून खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन बाजार से नए-नए नेल आर्ट करवाना पसंद करते हैं। नेल आर्ट के कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को भी मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं है कि वे डिजाइन आपके नाखूनों पर खूबसूरत नजर आए। 

वहीं नेल शेप के अनुसार भी डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। खासकर छोटे नाखूनों के लिए नेल आर्ट के डिजाइन को चुनने में दिक्कत होती है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं छोटे आकार के नाखूनों के लिए नेल आर्ट के ये लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन नेल आर्ट के डिजाइन को बनाने का आसान तरीका- 

स्टोन नेल आर्ट डिजाइन 

stone nails

स्टोन में आपको कई तरह के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। मिनिमल और सिंपल लुक के लिए आप किसी भी कलर का नेल पेंट लगाकर इस पर ग्लिटर ग्लू की मदद से स्टोंस को चिपका सकती हैं। स्टोन के साइज के लिए आप छोटे आकार को चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे नाखूनों पर बड़े साइज के स्टोन अच्छे नहीं लगते हैं।

 इसे भी पढ़ें: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईद पर करवाएं ये नेल आर्ट

लाइन डिजाइन नेल आर्ट

line design nails

लाइन डिजाइन में आजकल हैवी लुक के लिए ग्लिटर वर्क लाइन वाले नेल आर्ट बेस्ट नजर आते हैं। इस तरह के नेल आर्ट बनाने के लिए आपको मार्केट में ग्लिटर नेल पेंस आसानी से मिल जाएंगे। अलग-अलग कलर के ग्लिटर नेल पेंस की मदद से आप मनचाहा डिजाइन नाखूनों पर बना सकती हैं।

मल्टी-कलर नेल आर्ट डिजाइन 

multi colour nails

कलरफुल नेल्स पसंद करती हैं तो इस तरह के रंग-बिरंगे कलर्स के केवल डॉट-डॉट कर नाखूनों के टिप पर डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं। टूथपिक को सबसे नेल पोलिश में डूबोकर इस तरह से कलर को नाखून पर लगा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें: इन नेल पेंट कलर्स को डीप स्किन टोन की महिलाएं जरूर करें ट्राई

फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन 

floral nails

फ्लोरल डिजाइन में आपको कई तरह के नेल आर्ट के डिजाइंस को देखने को मिल जाएंगे। आप चाहे तो सभी नाखूनों पर इस तरह से अलग कलर का इस्तेमाल करके नेल आर्ट कर सकती हैं या चाहे तो इस तरह के अलग से स्टीकर खरीदकर चिपका सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन को पसंद किया जाता है।

nail art

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको नेल आर्ट के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।