herzindagi
latest glitter nail for bride to be hindi

ग्लिटर नेल आर्ट के ये ट्रेंडी डिजाइंस आपके हाथों को बनाएंगे खूबसूरत, ब्राइडल लुक के लिए करें ट्राई

शादी के दिन अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप ग्लिटर नेल आर्ट को चुन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-05, 18:55 IST

आप और हम सभी चाहते हैं कि हमारे नाखून खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन अपने नाखूनों पर तरह-तरह के नेल आर्ट भी करवाते हैं। बात अगर ब्राइडल लुक की करें तो आजकल हर दूसरी आप और हम जैसी दुल्हन स्टाइलिश और अप-टू-डेट दिखना चाहती हैं। वहीं आजकल नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिटर नेल आर्ट काफी चलन में नजर आ रहे हैं।

इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ग्लिटर नेल आर्ट के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस, जिन्हें आप अपने शादी के लिए चुन सकती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

 

ऑम्ब्रे नेल आर्ट डिजाइन 

ombre nail art

आजकल इस तरह के डबल शेड वाले नेल आर्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अगर आपकी ऑउटफिट पेस्टल कलर या ऐसे ही डबल कलर की है तो इस तरह का नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि आप चाहे तो एक नेल की जगह 2 से 3 नेल पर अलग-अलग तरह से ग्लिटर लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : इन नेल पेंट कलर्स को डीप स्किन टोन की महिलाएं जरूर करें ट्राई

फुल ग्लिटर डिजाइन नेल आर्ट 

full glitter nail art

अगर आप ग्लिटर नेल आर्ट को पसंद करती हैं और फुल वर्क ग्लिटर लगवाना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आप इसमें गोल्डन- सिल्वर, लाइट पिंक- मैजेंटा जैसे कलर्स को चुन सकती हैं। (ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन)

स्टोन वर्क ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन

stone nail art design

आजकल स्टोन वर्क को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन खासकर ब्राइड के लिए ही खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देखने में ऐसा डिजाइन काफी भारी नजर आता है। आप चाहे तो स्टोन के साथ मोती भी लगवा सकती हैं।  (नाखूनों की देखभाल कैसे करें)

इसे भी पढ़ें : शादी में हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट

मैटेलिक कलर के साथ ग्लिटर नेल आर्ट

metallic nail art design

देखने में ऐसा मैटेलिक कलर काफी यूनीक बोल्ड और यूनीक नजर आता है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन आप हर तरह के कलर के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही इसमें आप अपने हिसाब से ग्लिटर एक से 3 उंगली में करवा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ग्लॉसी की जगह मैट कलर भी चुन सकती हैं।

 

 

इसी के साथ अगर हमारे दिखाए गए ये होने वाली दुल्हन के लिए ग्लिटर वाले नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइन और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप आपको पसंद आई हो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

Image Courtesy : pinterest, instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।