शादी का दिन हर महिला के लिए खास होता है। इस दिन वह सबसे सुंदर और खास दिखने के लिए अपनी हर चीज का ध्यान बड़ी बखूबी से रखती है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए मैनीक्योर और नेल एक्सटेंशन करवाती हैं। इसके साथ ही वह नेल आर्ट भी करवाती हैं। जिससे नेल्स बहुत खूबसूरत और प्यारे दिखने लगते हैं, लेकिन बाहर से नेल आर्ट करवाना बहुत महंगा पड़ सकता है। ऐसे में आप शादी के फंक्शन में नेल आर्ट के खर्चों को कम करने के लिए इसे आसानी से घर पर भी लगा सकती है। साथ ही इससे इन्फेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा। इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे नेल आर्ट के कुछ सिंपल और यूनिक डिजाइन जिन्हें आप शादी में आसानी से लगा कर हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
शादी में हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट
- Sweksha Bajpai
- Editorial
- Updated - 04 Nov 2022, 13:11 IST
1 फ्लावर डिजाइन नेल आर्ट
ये नेल आर्ट देखने में बहुत सिंपल लगती है। साथ ही फ्लावर डिजाइन नेल आर्ट को लगाना बहुत आसान है। यह डिजाइन आपके हाथो की शोभा बढ़ा देगी। इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने पसंद का नेल कलर हाथों में लगा लें। इसके बाद टूथपिक की मदद से नाखूनों में फ्लावर का डिजाइन बना लें। फिर इसे अलग नेल पेंट से भर लें। शादी के लिए आप गोल्डन और रेड कलर की नेल पेंट लगा सकती हैं।
2 स्ट्रिप्स नेल आर्ट डिजाइन
इस डिजाइन को लगाने के लिए भी सबसे पहले पतली स्ट्रिप्स को नाखूनों पर रखकर मन पसंद कलर का नेल पेंट लगा लें। फिर स्ट्रिप्स को निकालकर बची हुई जगह पर दूसरे कलर का नेल पेंट लगा लें। इस डिजाइन को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकती हैं।
3 सीक्वेन नेल आर्ट डिजाइन
ये नेल आर्ट डिजाइन देखने में बहुत कठिन लगता है, लेकिन ये लगाने में बहुत आसान होती है। इसको लगाने के लिए बस आप अपने शादी के आउटफिट के कलर से मैचिंग की नेलपेंट लगा लें। फिर इसके बाद सीक्वेन को नेल ग्लू की मदद से नाखून पर चिपका लें। जब सीक्वेन अच्छी तरह से चिपक जाए तब इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट के कोट लगा लें।
4 ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन
यकीनन इस नेल आर्ट को लगाना बहुत सिंपल है। इसके लिए आप हाथों के किसी भी तीन नाखूनों में नेल पेंट लगा लें। बाकि नाखूनों में आप ग्लिटर कलर की नेल पेंट कोट को लगा लें।
5 मिक्स नेल आर्ट डिजाइन
ये नेल आर्ट आप आसानी से 5 मिनट में लगा सकती है। इसके लिए सबसे पहले किसी भी लाइट कलर की नेल पेंट लगा लें। इसके बाद अपने मन के कलर से नाखूनों पर कोई भी आड़ी-तिरछी डिजाइन बना लें। इसके लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल करें।
6 पोल्का डॉट्स नेल आर्ट डिजाइन
इसको लगाने के लिए सबसे पहले अपने नेल्स पर किसी भी कलर का एक बेस कोट लगा लें। फिर अलग-अलग नेल पेंट किसी प्वॉइंट वाली चीज से नाखूनों पर डॉट्स बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें: यह आईसक्रीम नेल आर्ट डिजाइन्स देंगे आपके नेल्स को एकदम डिफरेंट लुक
7 लीव्स नेल आर्ट डिजाइन
इस तरह की आर्ट डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसके लिए आप किसी भी लाइट कलर का नेल पेंट लगा लें। फिर अलग रंग की नेल पेंट से नाखून पर एक डॉट रखें। इसके बाद टूथपिक की मदद से लीव्स डिजाइन बना लें।
8 स्टोन नेल आर्ट डिजाइन
इस नेल आर्ट को लगाने के लिए आपको स्टोन की जरूरत होगी। इसको लगाने के लिए सबसे पहले किसी भी रंग का कलर नाखूनों पर लगा लें। फिर जब वह सूख जाए तो ग्लू की मदद से स्टोन को लगा दें। शादी के कोशिश करें की डार्क कलर की नेल पेंट लगाएं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
pic credit: youtube, instagram google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।