
घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किचन का ही होता है। सब्जी, दाल-चावल की सफाई करना या बर्तन धोने के लिए भी सिंक का ही इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई बार लोगों के सामने सिंक के जाम होने की समस्या आ जाती है। इससे हमारा पूरा काम ठप हो जाता है। पानी नीचे नहीं जाता है, ऊपर से बदबू आने की समस्या होती है, सो अलग। ऐसे समय में एकमात्र ऑप्शन प्लंबर को बुलाने की ही होती है।
हालांकि, हर बार जरूरी नहीं है कि प्लंबर बुलाकर उसे पैसे ही दें। आप घर पर खुद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां, अगर आपके सामने ऐसी कोई दिक्कत आती है तो हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1775722389255.jpg)
अगर आपका सिंक जाम हो गया है या उससे अजीब सी बदबू आ रही है तो बेकिंग सोडा और सिरका सबसे असरदार तरीका माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले सिंक में से जमा पानी निकाल दें। अब 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके ऊपर से 1 कप सिरका डाल दें। अब आपको हल्का सा झाग बनता दिखाई देगा। इसे ऐसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ऊपर से गर्म पानी डाल दें। इससे पाइप में फंसी गंदगी साफ होने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की गंदगी और बदबू से हैं परेशान, तो इन टिप्स से मिनटों में चमकाएं
अगर सिंक में ज्यादा गंदगी नहीं जमी है तो आप सिर्फ गरम पानी से भी छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए एक से दो लीटर पानी उबाल लें। अब इसे धीरे-धीरे सिंक में डाल दें। ये तेल और ग्रीस को पिघलाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- किचन में बढ़ गए हैं छोटे मच्छर और चींटियां? इन 7 फेवरेट ठिकानों को तुरंत करें साफ
यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Hacks: ₹20 में किचन सिंक के किनारे पर जमा काली गंदगी होगी साफ, रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
तो अगर आप भी सिंक के जाम होने या बदबू से परेशान हैं, तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे आपको प्लंबर बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।