
Homemade Floor Cleaner: हम चाहे जहां भी रहें, हाइजीन मेंटेन करना सबसे जरूरी है। अगर आप सफाई से रहेंगी तो बीमारियां भी कोसों दूर रहेंगी। घर में अगर कहीं सबसे ज्यादा गंदगी होती है तो वो फर्श ही हाेता है। लोग बाहर से जूते चप्पल पहन कर आते हैं जिससे बाहर की गंदगी और कीटाणु भी जमीन पर आ जाते हैं। ऐसे में लोग फर्श की सफाई करने के लिए बाजार से महंगे क्लीनर खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही फ्री में Floor Cleaner बना सकती हैं।
जी हां, हम आपको फ्री में होममेड फ्लोर क्लीनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे, फर्श एकदम चमक जाएगी और बीमारियां भी दूर रहेंगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं और इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
-1776069099902.jpg)
मेरी फ्रेंड की मम्मी हमेशा नीम से ही फर्श की सफाई करती हैं। उन्होंने ही मुझे इसके बारे में जानकारी दी। ये तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि नेचुरल भी है। अगर आप भी कम खर्च में घर को साफ और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो यह आसान ट्रिक जरूर ट्राई करें। दरअसल, नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये फर्श की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही बैक्टीरिया को भी कम करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि नीम की पत्तियां घर के बाहर या किसी पार्क में आसानी से मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरियाली
यह भी पढ़ें- सिंक हो गया है जाम, तो परेशान होने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक; पानी की तरह बह जाएगी पाइप में फंसी सारी गंदगी
यह भी पढ़ें- Tooth Brush Reuse: पुराने टूथब्रश को फेंकने की न करें गलती, ऐसे करें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल; बचेंगे ढेर सारे पैसे
यह भी पढ़ें- Pillow Cleaning Tips: तकिये से आती है बदबू और पड़ गए हैं पीले दाग, तो इन तरीकाें से उसे बनाएं एकदम नया जैसा
तो अगर आप भी बाजार के महंगे फ्लोर क्लीनर से बचना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियों से बना ये क्लीनर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे न सिर्फ आपका घर साफ रहेगा, बल्कि खर्च भी कम होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।