Tue Mar 3, 2026 | Updated 07:34 AM IST
herzindagi
image

खिड़कियों पर लगे शीशे को चमकाने में मदद कर सकता है घर का बना यह होममेड स्प्रे

खिड़कियों पर लगे शीशे अक्सर गंदगी, धूल और पानी के दागों से धुंधले हो जाते हैं। ऐसे में, इनकी चमक बनाए रखने के लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद सामान से भी एक असरदार होममेड स्प्रे बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 19:04 IST

खिड़कियों के शीशे पर बाहरी हवाओं से कई बार धूल-गंदगी बैठ जाते हैं, जिससे यह धूंधले और गंदे दिखाई देते हैं। साथ ही, उसकी चमक भी चली जाती है। ऐसे में, इसे साफ और चमकदार बनाने के लिए कई बार लोग सिर्फ पानी से पोछ देते हैं, पर इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। 

खिड़कियों पर लगे शीशे अगर गंदे दिखते हैं, तो यह घर की खूबसूरती को भी खराब करते हैं। ऐसे में, अगर आप इसे चकाचक बनाने के लिए आप घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके क्लीनिंग प्रोडक्ट बना सकते हैं। इस आर्टिकल में आसान होममेड क्लीनिंग स्प्रे तैयार करने का तरीका बताया गया है, जिसे फॉलो करके आप अपने घरों की खिड़कियों पर लगे शीशों को एकदम चमकदार बना सकते हैं।

शीशे साफ करने के लिए होममेड क्लीनिंग स्प्रे

wall cleaning homemade spray

क्लीनिंग स्प्रे के लिए आवश्यक सामग्री

  • सिरका- 1 कप
  • पानी- 1 कप
  • नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
  • लिक्विड डिश सोप- 1/2 चम्मच
  • स्प्रे बोतल

स्प्रे तैयार करने का तरीका

  • एक स्प्रे बोतल लें और उसमें 1 कप सफेद सिरका और 1 कप पानी मिलाएं।
  • इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा नींबू का रस डालें। यह शीशे को चमकाने और दाग हटाने में मदद करता है।
  • अब 1/2 चम्मच लिक्विड डिश सोप डालें। यह ग्रीस और चिकनाई को हटाने में मदद करेगा।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाने के लिए बोतल को हिलाएं।

इसे भी पढ़ें- खिड़की के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए करें यह काम, जानें सही तरीका

होममेड क्लीनिंग स्प्रे के फायदे

window glass cleaning tips

  • किफायती और असरदार: बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर का विकल्प।
  • प्राकृतिक: पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित।
  • झटपट दाग हटाए: पानी के निशान, उंगलियों के धब्बे और धूल को तुरंत साफ करता है।

इसे भी पढ़ें- खिड़की की जाली पर जमी गंदगी को कॉटन की मदद से ऐसे करें साफ, बिना खर्च के चमक जाएगी window

खिड़कियों के शीशे को साफ करने का तरीका

  • सबसे पहले खिड़कियों के शीशों को एक सूखे कपड़े से हल्का साफ करें, ताकि धूल हट जाए।
  • अब होममेड स्प्रे को शीशे पर स्प्रे करें।
  • एक माइक्रोफाइबर कपड़े या पुराने अखबार का इस्तेमाल करके शीशे को गोलाई में रगड़ें।
  • शीशे के किनारों और कोनों पर ध्यान दें, जहां गंदगी सबसे ज्यादा जमा होती है।
  • अंत में शीशे को सूखे कपड़े से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें- गंदी पड़ी स्लाइडिंग विंडो साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके, चमचमाती नजर आएंगी खिड़कियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।