
घरों में अक्सर मेहमानों का आना जाना तो लगा ही रहता है। मेहमान जब आते हैं तो घर भरा-भरा सा लगता है। बच्चाें को भी खुशी मिलती है अगर उनके साथ कोई बच्चा आता है। जब हंसी ठठ्ठा होता है तो एक अलग ही सुकून मिलता है, लेकिन साथ ही टेंशन भी शुरू हो जाती है। खासकर तब, जब किचन की सारी जिम्मेदारी अकेले आपके कंधों पर हो। मेन्यू क्या होगा? तैयारी कब शुरू होगी और सफाई कैसे मैनेज होगी? ऐसे में अक्सर हम घबराहट में काम बिगाड़ लेते हैं। ऐसे में अगर आप थोड़े स्मार्ट तरीके से काम करें, तो अकेले भी शानदार दावत तैयार की जा सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में आपके साथ कुछ ऐसे देसी और स्मार्ट किचन हैक्स शेयर कर रहे हैं, जो आपके घंटों का काम मिनटों में निपटा देंगे। इन ट्रिक्स को जानने के बाद आप न सिर्फ जल्दी खाना बना पाएंगी, बल्कि मेहमानों के साथ बैठकर गप्पे लड़ाने का यमय भी मिल जाएगा। आइए जानते हैं-
आखिरी समय पर क्या बनाना है ये सोचने में बहुत समय निकल जाता है। सबसे बड़ी गलती हम यही करते हैं। इसलिए जब मेहमानों को आना हो तो एक दिन पहले ही डिसाइड कर लें कि क्या-क्या बनाना है और उसी हिसाब से तैयारी करें।
ऐसे कई डिशेज होते हैं जिन्हें आप पहले से बनाकर रख सकती हैं। जैसे मिठाई, चटनी, मठरी या कुछ सब्जियां। इससे मेहमान आने के समय तक आपका सारा काम हो जाएगा।

कई बार लोग ऐसी रेसिपीज चुन लेते हैं जिसे बनाने में ही पूरा समय निकल जाता है। खासकर जब आप अकेले काम कर रही हों तो और ज्यादा दिक्कत होती है। इसलिए ऐसी रेसिपी चुनें जो जल्दी बन जाएं और स्वादिष्ट भी हों। ये किचन हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे।
इसे भी पढ़ें- ये किचन हैक्स पूरे साल करते रहे ट्रेंड, आपने ट्राई किए क्या?

कई बार लोग मेहमानों के आने पनर इतने ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं कि डाइनिंग टेबल को डेकोरेट करने लगते हैं। ताकि खाना सर्व करने में अच्छा लगे। ये भी आपका समय खाता है। इलिए बहुत ज्यादा सजावट में समय लगाने की जरूरत नहीं है। आप नॉर्मल तरीके से भी खाना सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Top 10 Kitchen Hacks: ये टॉप 10 किचन हैक्स ने बनाया आपके काम को आसान, फिर एक बार करें गौर
तो अगर आप भी इन आसान हैक्स को अपनाएंगी, तो आपका काम भी समय पर पूरा होगा और आप मेहमानों के साथ आराम से समय भी बिता पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।