
सुबह-सुबह लगभग सभी घरों में लोगों को ढेर सारे काम होते हैं। लंच बनाना, बच्चों को स्कूल भेजना और फिर ऑफिस की भागदौड़ तो सभी घरों में देखने को मिलती है। लाख कोशिशों के बाद भी जब घड़ी की सुई ऑफिस टाइम के पार निकल जाती है, तो स्ट्रेस होना ताे लाजिमी है। ऊपर से दिनभर की थकान अलग होती है। महिलाओं को तो खासकर सबसे ज्यादा दिक्कत होती है जब ऑफिस और घर दोनों को मैनेज करना पड़ता है। अगर आप भी रोज इसी परेशानी से जूझ रही हैं, तो कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी सुबह को काफी सुकून भरा बना सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके बतरा रहे हैं जिनसे न सिर्फ आपका काम झटपट निपटेगा, बल्कि आप बिल्कुल फ्रेश माइंड के साथ टाइम पर ऑफिस भी पहुंच पाएंगी। आइए जानते हैं-
सुबह का आधा काम आप रात में ही निपटा सकती हैं। जैसे कपड़े निकालकर रखना, टिफिन की प्लानिंग कर लेना या सब्जी काटकर रख लेना। इन सब काम से सुबह आपको थोड़ा आराम मिल सकता है। इससे सारी तैयारियां भी जल्दी हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- दिनभर किताबों में डूबा रहता है बच्चा? इन 5 मजेदार तरीकों से उसे ले जाएं खेल के मैदान तक
कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि पहले क्या करें, इसी में आधे से ज्यादा समय निकल जाता है। ऐसे में आप चाहें तो रात को या सुबह जल्दी उठकर जरूरी कामों की लिस्ट बना लें और उसी हिसाब से काम करें।

हर काम खुद करने से थकान बढ़ती है और समय भी ज्यादा लगता है। साथ ही जब काम नहीं हो पाता है तो चिड़चिड़ापन भी बढ़ने लगता है। इसका असर ऑफिर और घर दोनों जगह दिखता है। ऐसे में घर के बाकी सदस्यों को भी आप छोटे-छोटे काम दे सकती हैं जैसे पानी भरना, टेबल लगाना, लंच पैक करना। समय बचाने के ये हैक्स आपके दिन को आसान बना देंगे।

अगर हर काम का कोई समय आपने फिक्स नहीं किया होगा तो काम भी बढ़ जाता है। जैसे 20 मिनट में किचन का काम, 10 मिनट में तैयार होना, ऐसे छोटे-छोटे टाइम सेट करें।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस से लौटकर बहुत थक जाती हैं आप, इन हैक्स से 10 मिनट में बनाएं टेस्टी डिनर
तो अगर आप भी इन आसान तरीकों को अपनी रोजाना की आदतों में शामिल करेंगी, तो न सिर्फ समय पर ऑफिस पहुंच पाएंगी, बल्कि पूरे दिन खुद को खुश भी रखेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।