Latest Nail Art Ideas: वेलेंटाइन डे पर अपने नाखूनों को दें स्‍टाइलिश अंदाज, देखें तस्‍वीरें

वेलेंटाइन डे पर यदि आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा रही हैं तो आप इन 10 नेल आर्ट आइडियाज को आजमा सकती हैं।
Anuradha Gupta

अपने बॉयफ्रेंड या हसबैंड के साथ आप डिनर डेट पर जा रही है तो जाहिर है, आपने अपने लिए ड्रेस का चुनाव तो पहले ही कर लिया होगा। मगर, स्‍टाइलिश ड्रेस के साथ आपको अपने मेकअप पर भी ध्‍यान देना जरूरी है। मेकअप आपकी ब्‍यूटी को इनहैंस करता है। मेकअप से हमारा मतलब केवल चेहरे से नहीं बल्कि चेहरे से हट कर शरीर के उन भागों से भी है, जो विजिबल होते हैं। खासतौर पर नाखूनों की खूबसूरती पर भी ध्‍यान दना जरूरी है। आज हम आपको कुछ खूबसूरत नेल आर्ट आइडियाज देंगे। इन्‍हें आप आसानी से घर पर ही ट्राय कर सकती हैं।

1 व्‍हाइट एंड पिंक्‍स नेल आर्ट

वैसे तो वेलेंटाइन डे के दिन लाल रंग को ज्‍यादा महत्‍व दिया जाता है। मगर आप कुछ डिफ्रेंट करने के लिए व्‍हाइट और पिंक कलर के नेल पेंट से अपने नाखूनों को सजा सकती हैं। इसके लिए आप पिंक और व्‍हाइट कलर को चुन सकती हैं। यह तस्‍वीर देखें और इस नेल आर्ट को ट्राय करें।

10 क्‍लासिक फ्रेंच नेल आर्ट

यह बेहद आसान है आप तस्‍वीर देख ही अंदाजा लगा सकती हैं। यह आपको नाखूनों एलिगेंट लुक देता है।

2 रेड टिप्‍स नेल आर्ट

इसे मॉर्डन फ्रेंच मैनिक्‍योर कहा जा सकता है। वेलेंटाइन डे पर आप डिनर डेट पर जा रही हों तो आपको भी इस तरह का नेल आर्ट ट्राय करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने नाखूनों की टिप पर रेड नेल पेंट को स्‍टाइलिश अंदाज में लगाना होगा।

3 ऑम्‍ब्रे नेल आर्ट (ऑम्‍ब्रे नेल आर्ट)

अगर आप वाकई वेलेंटाइन डे पर कुछ स्‍पेशल लुक चाहती हैं तो और आपको अपने नेल्‍स को कुछ अलग शो करना है तो आपको ऑम्‍ब्रे नेल आर्ट करनी चाहिए। इस तस्‍वीर की मदद से आप यह आर्ट ट्राय कर सकती हैं।

4 पर्पल नेल आर्ट

पिंक और रेड से थोड़ा उपर उठें और पर्पल नेल आर्ट से आपने नाखूनों को थोड़ा कूल लुक दें।

 

5 रेड पिंक नेल आर्ट

लाल और गुलाबी दोनों ही आपको गर्लिश लुक दे सकते हैं। आप इन दोनों ही रंगों से तरह-तरह की नेल आर्ट कर सकत हैं।

6 हार्ट शेप नेल आर्ट

बॉयफ्रेंड या हसबैंड के साथ डिनर डेट पर जा रही हैं तो एक बार हार्ट शेप नेल आर्ट ट्राय करें।

 

7 एब्स्ट्रेक्ट नेल आर्ट

यह नेल आर्ट का लेटेस्‍ट आइडिया है और इसे आप बहुत कम समय और आसानी से खुद ट्राय कर सकती हैं।

8 रविर्स फ्रेंच नेल आर्ट

अपने नाखुनों की टिप्‍स की जगह आप इस नेल आर्ट को नेल्‍स क्‍यूटिक्‍लस को नेल पेंट से डेकोरेट कर सकती हैं मगर, थोड़ा केयरफुल रहें।

9 ज्‍वेल्‍ड नेल आर्ट

इस आर्ट के लिए आपको नेल पेंट लगाने के बाद नेल ग्‍लू से पर्ल, सीक्‍वेंस या डायमंड से अपने नाखुनों को सजाना होगा।

Nail art Nail polish Beautiful Nails Long Lasting Nail Polish Nail care tips nail polish remover Beauty Tips