इन फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद से सजाएं अपने नेल्स

अगर आप अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में इन फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स का सहारा ले सकती हैं।

floral nail art designs beauty

फूलों का अपना एक अलग ही चार्म होता है। इसलिए तो लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर एसेसरीज यहां तक कि फुटवियर में भी फ्लोरल प्रिंट को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन अगर आप इसे आउटफिट के रूप में कैरी करना नहीं चाहतीं तो इसे अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं। जी हां, फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसे आप अपने नेल्स पर कई तरह से बना सकती हैं। फ्लोरल नेल आर्ट बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है। भले ही आप एक्सपर्ट हैं या फिर बिगनर, फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स को कोई भी महिला बेहद आसानी से अपने नेल्स पर बना सकती हैं। वैसे तो फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स को लंबे नेल्स पर बनाना एक अच्छा आईडिया है, लेकिन अगर आपके नेल्स छोटे हैं, तब भी इस फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स को आसानी से नेल्स पर उकेरा जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

डॉट स्टाइल फ्लोरल नेल आर्ट

floral nail art designs inside

यह फ्लोरल नेल आर्ट बिगनर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आपको डिफरेंट स्टाइल में नेल आर्ट बनाना नहीं आता तो आप इस तरह से फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन बनाएं। इसके लिए पहले आप नेल्स पर बेस कलर लगाएं। इसके बाद आप व्हाइट या ब्लैक कलर नेलपेंट से टिप पर डॉट इस तरह बनाती जाएं कि यह फ्लोरल लुक दे।

इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

स्ट्राइप्ड फ्लोरल नेल आर्ट

floral nail art designs inside

इस तरह फ्लोरल नेल आर्ट बनाते समय आप एक से ज्यादा लुक्स को नेल्स का हिस्सा बना सकती हैं। मसलन, पहले नेल्स पर बेस कलर लगाएं। अब कॉन्ट्रास्टिंग कलर से नेल्स पर स्ट्राइप्ड बनाएं। इसके बाद आप बॉटम में फ्लोरल डिजाइन बनाएं। आखिरी में टॉप कोट से नेल आर्ट डिजाइन का सील करें। इस नेल आर्ट डिजाइन की खासियत यह है कि यह फ्लोरल नेल आर्ट छोटे नेल्स पर भी तैयार किया जा सकता है।

रेड एंड व्हाइट फ्लोरल नेल आर्ट

floral nail art designs inside

यह फ्लोरल नेल आर्ट आपके नेल्स को एक रिफ्रेशिंग लुक देता है। इसके लिए आप दो नेल्स पर रेड और दो नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप व्हाइट नेलपेंट के उपर रेड एंड ब्लैक कलर से फ्लोरल डिजाइन तैयार करें। आखिरी में टॉप कोट से नेल आर्ट डिजाइन को सील करें।

इसे भी पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up


सनफ्लॉवर नेल आर्ट

floral nail art designs inside

अगर आप अपने नेल्स के लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो आप इस फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन को बनाएं। इसे आप कई तरह से अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं। मसलन, पहले आप नेल्स पर बेस कोट लगाएं। इसके बाद टिप पर आप येलो कलर से सनफ्लॉवर नेल आर्ट डिजाइन बनाएं। इसके अलावा आप चाहें तो शीयर नेलपेंट लगाकर उसके बाद सिर्फ एक नेल्स पर सनफ्लॉवर नेल आर्ट डिजाइन बनाएं या फिर आप एक नेल पर सनफ्लॉवर नेल आर्ट तो अन्य नेल्स पर पोल्का डॉट डिजाइन भी बना सकती हैं।अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.pinimg,i.ytimg.com)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP