नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल, इन व्हाइट नेल आर्ट डिजाइन्स की लें मदद

अगर आप अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो इन व्हाइट नेल आर्ट डिजाइन्स की मदद ले सकती हैं।

amazing white nail art

महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में नेल्स का अहम् रोल होता है। तभी महिलाएं उसे समय-समय पर फाइल करने से लेकर मेनीक्योर करना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, लुक में कलर एड करने के लिए नेल्स पर डिफरेंट कलर्स के नेलपेंट भी अप्लाई किया जाता है। अगर आप नेल्स पर अलग-अलग कलर्स की मदद से नेल आर्ट डिजाइन बनाती हैं तो इससे ना सिर्फ आपके नेल्स की, बल्कि पूरे हाथ यहां तक कि आपका पूरा लुक ही काफी खूबसूरत नजर आता है। वैसे तो आप कई तरह के नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं।

लेकिन, अगर आप बिगनर हैं और आप खुद से ही अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो आप व्हाइट कलर की मदद लें। व्हाइट कलर देखने में जितना सिंपल होता है, उतना ही ब्यूटीफुल भी लगता है। आप इस कलर के नेलपेंट को अपने नेल्स पर लगाकर उसे भी काफी खूबसूरत बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको व्हाइट नेल आर्ट के कुछ सिंपल आईडियाज बता रहे हैं, जो आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

फ्रेंच टिप नेल आर्ट

amazing white nail art ideas Inside

जो महिलाएं नेल आर्ट करना नहीं जानतीं, लेकिन फिर भी अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं, उनके लिए यह व्हाइट नेल आर्ट डिजाइन अच्छा हो सकता है। इसके लिए पहले आप नेल्स पर व्हाइट या ब्लैक नेल पेंट लगाएं और सूखने के बाद आप दूसरे कलर के नेलपेंट को टिप पर लगाएं। अगर आपको परफेक्ट लुक पाने में परेशानी हो तो इसके लिए आप टेप का सहारा भी ले सकती हैं। आखिरी में आप टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सिक्योर करें।

इसे भी पढ़ें:नेल एक्सटेंशन से पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो जान लें इससे जुड़ी ये 5 अहम बातें

स्टार लुक

amazing white nail art ideas Inside

यह एक सिंपल नेल आर्ट डिजाइन है, लेकिन हर उम्र की महिलाओं पर काफी अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, इस तरह के डिजाइन को आप रोजाना में भी आसानी से बनाकर रख सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले आप नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट का बेस लगाएं और उसे सूखने दें। उसके बाद आप टूथपिक को ब्लैक नेलपेंट में डुबोएं। और फिर उस टूथपिक की मदद से अपने नेल्स पर स्टार डिजाइन बनाएं। डिजाइन के सूखने के बाद आप आखिरी में टॉप कोट लगाकर सील कर दें।

लीफ डिजाइन

amazing white nail art ideas Inside

यह एक बेहद ब्यूटीफुल डिजाइन है जो आपके नेल्स के साथ-साथ पूरे लुक को एक फ्रेशनेस देता है। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट से बेस कोट लगाएं और उसके सूखने के बाद आप अलग-अलग कलर की नेलपेंट की मदद से लीफ का डिजाइन बनाएं। इसके सूखने के बाद आप आखिरी में टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट डिजाइन को सील करें।

इसे भी पढ़ें:नेल पॉलिश से जुड़ी ये 3 गलतियां नहीं करेंगी तो नेल्स दिखेंगे बेहद खूबसूरत


स्ट्राइप्स लुक

amazing white nail art ideas Inside

यह एक बेहद सिंपल डिजाइन है और इसे कोई भी महिला आसानी से बना सकती हैं। अगर आप बिगनर हैं तो इस स्ट्राइप्स नेल आर्ट डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए पहले आप नेल्स पर व्हाइट बेस कलर लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक कलर से स्ट्राइप्स बनाएं। आप चाहें तो रेड कलर से भी स्ट्राइप्स बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप अपने नेल डिजाइन को और भी यूनिक बनाना चाहती हैं तो किसी एक नेल पर शिमरी नेलपेंट लगाएं। यह देखने में बेहद ही ब्यूटीफुल लगेगा। आखिरी में आप टॉप कोट लगाना ना भूलें।

अब देर किस बात की, आप भी इन व्हाइट नेल आर्ट डिजाइन को अपने नेल्स पर उकेरिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP