
जब भी हेयर केयर की बात होती है तो हम सभी मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में हर्ब्स की मदद से बालों की केयर करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसी ही एक हर्ब है तुलसी।
अमूमन तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में सहायक है। इतना ही नहीं, यह कई तरह की हेयर प्रोब्लम्स जैसे डैंड्रफ को दूर करने में भी मददगार है। दरअसल, तुलसी के एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी स्कैल्प हेल्थ का ख्याल रखते हैं। तुलसी को आप अलग-अलग तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर डैंड्रफ सहित अन्य कई हेयर प्रोब्लम्स को दूर सकती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि डैंड्रफ से निपटने में तुलसी किस तरह मददगार साबित हो सकती है-
डैंड्रफ का एक मुख्य कारण बैक्टीरिया व फंगस भी होती है। जिसकी वजह से स्कैल्प में रूखापन और खुजली की शिकायत होती है। ऐसे में तुलसी का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, तुलसी में शक्तिशाली एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज पाई जाती हैं। तुलसी के इन गुणों की वजह से ही बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में धीरे-धीरे डैंड्रफ की शिकायत दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- Dandruff Solution:बालों में हाथ लगाते ही झड़ने लगता है डैंड्रफ, तो घर पर ट्राई करें Dadi Maa Ka Nuskha

अगर स्कैल्प में प्रोडक्ट बिल्डअप, गंदगी या फिर ऑयल बिल्ड अप होता है तो इससे आपको बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। डैंड्रफ होने की एक वजह स्कैल्प में जमा गंदगी व ऑयल बिल्डअप भी है। ऐसे में तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी स्कैल्प को डीप क्लीन करने में सहायक है। इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह आपके बाल व स्कैल्प को रूखा नहीं करता है, लेकिन अतिरिक्त ऑयल व गंदगी को दूर करता है।
जब स्कैल्प का सूखापन बढ़ता है तो इससे भी आपको डैंड्रफ की शिकायत हो सकती है। ऐसे में स्कैल्प को नेचुरली हाइड्रेटेड रखने और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपने हेयर ऑयल जैसे नारियल तेल में तुलसी पाउडर को मिक्स करें या फिर तुलसी के पत्तों को तेल में डालकर पका लें और उससे स्कैल्प की मसाज करें।
-1739535430174.jpg)
जब किसी व्यक्ति को डैंड्रफ की शिकायत होती है तो इसकी वजह से ना केवल स्कैल्प में रूखापन बढ़ता है, बल्कि खुजली व जलन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आप तुलसी को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। तुलसी में सूदिंग और कूलिंग गुण होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाली जलन व रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों में बढ़ रही है डैंड्रफ की समस्या, खट्टे दही या छाछ में मिक्स करके लगाएं ये 2 चीजें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।