herzindagi
image

Long Hair Oil: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनने वाला नानी मां का ये सीक्रेट तेल डालेगा बालों में नई जान

Homemade Hair Oil:बालों को लंबा-घना बनाने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की मदद लेती हैं, लेकिन कई बार इससे भी हेयरफॉल नहीं रुकता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने में एक्सपर्ट का बताया ये तेल मदद कर सकता है। इससे कुछ हफ्तो में आपको बालों के झड़ने और पतला होने में अंतर महसूस हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 13:26 IST

अगर मैं आपसे पूछूं कि आप हेयरफॉल से परेशान हैं या नहीं, तो शायद ज्यादातर लड़कियों का जवाब हां ही होगा। वैसे आपको बता दूं कि मैं भी उनमें से ही एक हूं। बालों के झड़ने से मैं लंबे समय से परेशान थी और महंगे से महंगे कंडीशनर, तेल और शैंपू का इस्तेमाल करने के बाद भी मुझे कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा था, लेकिन फिर एक देसी नुस्खे ने मेरे लिए जादू की तरह काम किया। इस देसी तेल से न केवल मेरा हेयरफॉल कम हुआ, बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगी। फिर मैंने मेरी एक दोस्त दिलराजप्रीत कौर, जो कि हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट भी हैं, उनसे इस बारे में पूछा और उन्होंने बताया कि उनकी भाभी ने भी उन्हें इसी आयुर्वेदिक तेल की रेसिपी बताई थी और इससे उनके बालों में भी काफी ग्रोथ हुई। चलिए आपको भी मैं इस रेसिपी के बारे में बता देती हूं।

लंबे घने बालों के लिए इस तेल का करें इस्तेमाल

tips for long and thick hair

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, लगातार पतले होते जा रहे हैं और बालों की ग्रोथ लगभग रुक गई है, तो आपको बालों में ये तेल लगाना चाहिए।
  • इससे बाल लंबे और घने बन सकते हैं बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है। ये हेयरफॉल को कम करके बालों को मजबूत बनाती है।
  • ये बालों को झड़ने से रोकती है, बाल समय से पहले सफेद नहीं होती है, रूसी दूर होती है और बालों को प्राकृतिक रूप से चमक भी मिलती है।
  • आंवला और कलौंजी भी हेयरफॉल में रामबाण की तरह काम करते हैं। आंवला विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये बालों का झड़ना कम करता है।
  • कलौंजी बालों को अंदर से पोषण देती है और नीम भी हेयरफॉल और स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है।

यह भी पढ़ें- Winter Black Hair: 1 महीने में सफेद बालों को काला करने का आसान तरीका, सरसों के तेल में मिलाएं बस ये 2 चीजें

बालों को लंबा करने के लिए घर पर बनाएं ये देसी तेल

सामग्री

  • सरसों का तेल- 1 कप
  • नारियल तेल- 1 कप
  • प्याज- 1 (घिसा हुआ या बारीक कटा हुआ)
  • नीम की पत्तियां- मुट्ठी भर
  • करी पत्ते- मुट्ठी भर
  • मेथी दाना- 1 टेबलस्पून
  • आंवला( सूखा हुआ या पाउडर)- 2 टेबलस्पून (या 4-5 सूखे टुकड़े)
  • कलौंजी- 1 टीस्पून

विधि

  • नीम के पत्तों और करीपत्ते को अच्छे से सुखाएं ताकि उनमें बिल्कुल पानी न रह जाएं।
  • प्याज को घिस लें या बारीक काट लें।
  • अगर आप सूखा आंवला इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे अच्छे से कूट लें।
  • अब किसी भारी तले वाली कढ़ाई में सरसों और नारियल के तेल को मिलाएं।
  • इसमें प्याज, नीम की पत्तियां, करी पत्ता, मेथी दाना, आंवला और कलौंजी मिलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में चलाती रहें। जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तो इसे गैस से उतार लें। इसे जलने न दें।
  • अब इस तेल को पूरा ठंडा होने दें।
  • इसे अच्छे से छानकर एक बोतल में भर लें
  • अब इसे किसी ठंडी जगह पर रख दें।
  • जब भी आपको इसका इस्तेमाल करना हो, तो थोड़ा सा तेल लें और बालों और स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें।
  • इसे 1-2 घंटे छोड़ दें और फिर शैंपू करें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।

नोट- इसे लगाने से पहले हल्का सा पैच टेस्ट जरूर करें। ठंडा होने के बाद इसमें रोजमेरी या टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाने से ये और गुणकारी बन जाता है।

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: लाख कोशिशों के बाद भी लंबे नहीं हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह आयुर्वेदिक तेल 


बालों को लंबा और घना बनाने में ये तेल मदद कर सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लगातार सही इस्तेमाल से आपको कुछ हफ्तों में फर्क दिख सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।