herzindagi
image

Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर वॉश करती हैं, तो हेयर वॉश के वक्त आप शैंपू के साथ कुछ चीजों को मिलाकर अपने बालों को धो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 10:00 IST

सर्दियों में बालों को नेचुरली खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती है।ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरली चमकदार बनाना चाहती हैं, तो हेयर वॉश के दौरान एक चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि आप हेयर वॉश करते वक्त किस चीज का इस्तेमाल कर अपने बालों को धो सकती हैं।

हेयर वॉश के वक्त करें ये काम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई ट्रीटमेंट लेती है। कुछ महिलाएं, तो एक हफ्ते में दो बार हेयर वॉश भी करती है।

ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहती हैं और हफ्ते में एक से दो बार हेयर वॉश करती हैं, तो आप हेयर वॉश के वक्त एक खास चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं चावल के पानी की।

1 - 2026-01-06T155348.485

चावल का पानी और गुलाब जल का करें इस्तेमाल 

चावल का पानी न सिर्फ चेहरे के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक हो सकता है। अगर आप चावल का पानी और गुलाब जल दोनों को मिक्स कर इसमें थोड़ा शैंपू मिलाकर अपने बालों को धोती हैं, तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- White Hair Treatment: सफेद बालों को कैसे ठीक करें? ये शैंपू करेगा जादुई असर 

चावल का पानी, गुलाब जल और शैंपू को आप बालों पर 5 से 7 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद हेयर वॉश कर सकती हैं। जब भी आप हेयर वॉश के लिए चावल का पानी और शैंपू चुने, तो चावल को रात भर पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन उसका पानी इस्तेमाल करें।

2 - 2026-01-06T155345.442

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। अगर आप पहली बार चावल के पानी और रोज वाटर का अपने बालों पर इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें:  घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।