herzindagi
fridge door handle cleaning tips

फ्रिज के हैंडल को चुटकियों में ऐसे करें साफ

<strong>Fridge Handle Cleaning:</strong> अगर फ्रिज का हैंडल बहुत अधिक गंदा हो गया है या फिर उसपर दाग लग गए हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसे साफ कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-11, 08:54 IST

फ्रिज के समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी होता है। अक्सर खाना बनाते समय आप फ्रिज के डोर को उन्हीं हाथों से खोल देती होंगी जिसके कारण फ्रिज के हैंडल पर चिकनाई लग जाती है।  इसे साफ करने के लिए अगर आप किसी महंगे केमिकल प्रोडक्ट का यूज करती हैं, तो अब आपको महंगे क्लीनर को खरीदने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आप कैसे फ्रिज के हैंडल को चुटकियों में साफ कर सकती हैं।

1)क्लीनर घर पर बनाकर करें साफ

how to clean fridge door handle

महंगे क्लीनर खरीदने से बेहतर है कि आप घर पर ही नेचुरल तरह से क्लीनर बनाकर फ्रिज के हैंडल को साफ कर लें। इसके लिए बस आपको दो चम्मच नमक, एक छोटे बाउल में 7-10 बूंद व्हाइट विनेगर चाहिए होगा। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि इस क्लीनर को बनाते समय आपको अपने हाथों में ग्लव्स पहनने चाहिए।

इसके बाद आपको इन दोनों ही चीजों को सही से मिक्स करना होगा और फिर फ्रिज के हैंडल पर लगाना होगा। इसके बाद फ्रिज के हैंडल पर स्क्रब करें और फिर एक साफ कपड़े से साफ कर दें।

इसे जरूर पढ़ें:इन आसान तरीकों से मिनटों में साफ़ करें घर के एग्जॉस्ट फैन

2)पानी से ऐसे करें साफ

सिर्फ पानी से भी आप फ्रिज के हैंडल को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कपड़े से फ्रिज के हैंडल को साफ करना होगा और फिर एक दूसरे कपड़े को गर्म पानी में भिगो दें और इससे फ्रिज के हैंडल को साफ कर लें। इसके अलावा पानी में आप डिटर्जेंट लिक्विड की 4 से 5 बूंद डालकर भी हैंडल को साफ कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आप अतिरिक्त पानी का यूज न करें और साथ ही फ्रिज के हैंडल को साफ करने से पहले उसके स्विच को ऑफ कर दें।

 इसे जरूर पढ़ें:सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

3)शैंपू की मदद से करें साफ

आप 3-5 बूंद शैंपू को एक बाउल पानी में डालें और फिर स्क्रब में उस पानी को लगाकर फ्रिज के हैंडल को साफ करें। इसके बाद एक साफ कपड़े से हैंडल को पोंछ दीजिए। इससे आसानी से हैंडल साफ हो जाएगा और आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन टिप्स की मदद से आप फ्रिज के हैंडल को साफ कर सकती हैं।  इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

Image Credit-freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।