Homemade Wall Hanging: दिवाली के त्योहार पर हम सभी अपने घर को सजाने के लिए सामान खरीदते हैं। ज्यादा खर्च से बचने के लिए आप घर पर भी कुछ डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसानी से बनने वाले वॉल हैंगिंग के बारे में बताएंगे।
नारियल के खोल से सजाएं अपना घर
- नारियल खाने के बाद बचे हुए खोल को आप फेंक देते होंगे। बता दें कि इसकी मदद से आप खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस नारियलके खोल पर लगे बालों को साफ करना है।
- अगर नारियलका खोल 2 टुकड़ों में बंटा है तो उसे किसी चीज की मदद से चिपका लें। अब खोल पर पेंट करें और उसे रस्सी का सहारा देकर टांग दें।इस खोल में आप असली या नकली किसी भी तरह के पौधें लगाएं और जैसा लुक देना चाहते हैं वैसा लुक दें। इस तरह की वॉल हैंगिंग को आप कमरे के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं।
ऊन से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग
- आपके घर में पुरानी ऊन तो रखी ही होगी। अगर ऊन नहीं है तो आप पुरानी किसी स्वेटर जिसे अब कोई नहीं पहननता उससे भी ऊन निकाल सकते हैं।अब ऊन को 2 या 3 बराबर हिस्सों में काट लें और उसे एक लकड़ी या स्टिक पर कोंबिनेशन के साथ टांग दें। अगर आप 2 रंग की ऊन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोशिश करें कि एक ऊन छोटी हो और दूसरी बड़ी।
- अब आपको एक मोटी रस्सी लेकर उसपर लकड़ी बांधनी है और उसे घर में लगाना है। इस वॉल हैंगिंग को यूनिक लुक देने के लिए आप ऊन के बीच में कोई धागा भी बांध सकते हैं।
कागज दिखाएगा आपके घर को खूबसूरत
- कागज की मदद से वॉल हैंगिंग बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मोटा गत्ता गोराकार में काटना है। इसके बाद अपनी मर्जी और दिवारों को रंग के मुताबिककागज लें और उससे फूल बनाएं।
- अब एक-एक करके फूल काटें और उसे गत्ते के चारों तरफ लगाएं। चारों तरफ पत्ती लग जाने के बाद फूल के बीच में किसी और रंग के कागज का एक छोटा सासर्कल बनाकर लगा दें।
- अब कागज से लंबी-लंबी स्टिक बनाएं और उस पर फूल लगाएं। आप चाहें तो स्टिक पर भी पत्ती लगा सकते हैं।
इन वॉल हैंगिंग से आप भी अपना घर आसानी से सजा सकते हैं। आपको ये वॉल हैंगिंग आईडियाज कैसे लगे यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों