herzindagi
Home Decor Tips

घर को मिलेगा अमीरों वाला रॉयल लुक, इन 4 ट्रिक्स से हमेशा साफ-सुथरा दिखेगा हर कोना

Home Decor Tips: अगर आप अपने घर को अमीरों वाला लुक देना चाहते हैं, तो आपको 4 ट्रिक्स की मदद ले सकते हैं। इससे आप घर को रॉयल और क्लीन लुक दे सकते हैं। आइए जानें, घर को रॉयल और अमीरों वाला लुक देने के लिए कैसे सजाएं? 
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 12:29 IST

Tips To Make House Royal: घर को रॉयल लुक देने के लिए लोग घरों में महंगे शोपीस लगाते हैं। महिलाएं घर की सजावट के लिए कई तरह की ट्रिक्स अपनाती हैं। हालांकि, अगर आपको डेकोरेशन की सही नॉलेज ना हो, तो घर को कितना भी डेकोरेट करने के बाद भी खूबसूरती नहीं बढ़ पाती। डेकोरेशन करने हुए आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। इससे घर हमेशा साफ और खूबसूरत नजर आ सकता है। 

अगर आप अपने घर को अमीरों वाला लुक देना चाहती हैं, तो आपको 1:3:5:7 वाली ट्रिक आजमानी चाहिए। इससे घर हमेशा रॉयल और क्लीन नजर आता है।  डेकोरेशन के लिए 1:3:5:7 वाला तरीका खूब वायरल हो रहा है। 

यह भी देखें- Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

ऑड इवन का रखें ख्याल

take care of odd even

शोपीस को हमेशा ऑड नंबर में रखना चाहिए। इसका मतलब है कि टेबल पर एक या फिर तीन शोपीस रखने चाहिए। इससे लुक अच्छी आती है। इस तरीके से अगर आप घर सजाते हैं, तो घर काफी रॉयल लगता है। 

डंपिंग बॉक्स का करें इस्तेमाल

डंपिंग बॉक्स का इस्तेमाल करके आप घर के फैले हुए सामान को अच्छे से जमा सकते हैं। अगर आपके बच्चों का स्कूल का और स्टेशनरी का सामान इधर-उधर फैला रहता है, तो आप डंपिंग बॉक्स में समेटकर रख सकते हैं। इससे सामान इधर-उधर फैला नहीं रहेगा। 

लॉन्ड्री बैग रखें

Keep a laundry bag

गंदे कपड़े घर फैले हों, तो इससे पूरा घर बिघरा हुआ और गंदा नजर आता है। ऐसे में हमेशा गंदे कपड़ों के लिए घर में लॉन्ड्री बैग रखें। इससे घर साफ नजर आता है। अगर अचानक घर में कोई मेहमान भी आ जाए, तो आपका घर अच्छा ही दिखेगा। वहीं, अगर सोफे पर कपड़े फैले हुए दिखें, तो इससे पूरे घर की लुक खराब हो जाती है। 

कैनवास या शोपीस रखें

अगर आपके घर में कोई ऐसा स्पॉट है, जो गंदा नजर आता है, तो आप उसे छुपाने के लिए कैनवास या किसी तरह का शोपीस लगा सकते हैं। इससे घर भी अच्छा दिखेगा और घर के अगली स्पॉट्स भी छिप जाएंगे।  

जूतों को ऐसे समेंटे

keep your shoes like this

अक्सर घर के मेन गेट पर ही जूते फैले नजर आते हैं, जिससे पूरे घर की शोभा बिगड़ जाती है। घर को साफ-सुथरा और रॉयल दिखाने के लिए एक अच्छा-सा क्लासी शू रैक लगाएं। इसमें जूतों को अच्छे से सेट करके रखें। 

यह भी देखें- इन 5 डेकोरेशन टिप्स की मदद से अपने घर को दें नया लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: canva/freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।