Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:07 AM IST HZ Awards 2026
image

Jhumar Designs For Home: त्योहार पर घर दिखेगा सबसे खूबसूरत, जब शामिल करेंगी इस तरह के झूमर

Jhumar Designs For Home: अगर आप भी त्योहार पर अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर के लिविंग रूम के एक से एक खूबसूरत झूमर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खबर के जरिये कि कौन से झूमर आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 19:03 IST

त्योहार के समय अधिकतर महिलाएं अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के आइटम शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और त्योहार पर लग्जरी वाइब पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर में कुछ लेटेस्ट झूमर के डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन झूमर डिजाइंस के बारे में।

क्रिस्टल फ्लश माउंट सीलिंग लाइट झूमर  

अगर आप चाहती हैं कि आपका घर एकदम फाइव स्टार होटल की तरह दिखे, तो आप घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए क्रिस्टल फ्लश माउंट सीलिंग लाइट झूमर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे झूमर की डिजाइन आपके घर की शोभा को बढ़ा देगी साथ ही रॉयल लुक देने में भी मदद करेगी। आप इस तरह के लेटेस्ट झूमर को नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं।

1 - 2026-03-18T175612.331

क्रिस्टल गोल्ड एलईडी लीफ झूमर

अगर आपको भी अपने घर को डेकोर करना बहुत पसंद है और आप तरह-तरह की चीज शामिल करती रहती हैं, तो अब आप अपने बजट के अंदर इस तरह का क्रिस्टल गोल्ड एलईडी लीफ झूमर को भी लगा सकती है। इस तरह के झूमर को आप घर के एंट्रेंस में यानी लिविंग रूम में लगाकर पूरे घर की खूबसूरती को दुगना कर सकती हैं। त्योहार पर लगाने के लिए ऐसे झूमर बेस्ट हो सकते हैं।

2 - 2026-03-18T175615.187

क्रिस्टल क्राउन डिजाइन झूमर

आप चाहें, तो अपने घर को रॉयल लुक देने के लिए और इसे फाइव स्टार होटल की तरह बनाने के लिए घर के लिविंग रूम में इस तरह का खूबसूरत क्रिस्टल क्राउन डिजाइन झूमर लगा सकती हैं। ऐसे झूमर डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3 - 2026-03-18T175613.616

यह भी पढ़ें- Home Decor Tips: घर को दें रॉयल और आलीशान लुक, ट्राई करें इस तरह के 5 शानदार झूमर डिजाइन्स

लिली आर्ट ट्री शेप डिजाइन झूमर

आपके लिए लिली आर्ट ट्री शेप डिजाइन झूमर भी बेस्ट हो सकते हैं, जिसे आप घर के किसी भी कमरे में लगाकर अपने घर की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे झूमर डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। आप इस झूमर को किसी भी खास त्योहार के दौरान लगा सकती हैं।

5 - 2026-03-18T175616.611

सर्कुलर लाइटिंग झूमर डिजाइन  

घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी त्योहार के दौरान अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो इस साल ईद या गणगौर जैसे बड़े त्योहार पर सर्कुलर लाइटिंग झूमर डिजाइन को घर में लगा सकती हैं। ऐसे झूमर आपके घर को रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

4 - 2026-03-18T175610.973

यह भी पढ़ें- Jhoomar Designs for Home: घर को बनाना है आलीशान? इन झूमर डिजाइंस के साथ अपने आशियाने को दें 'शाही महल' जैसा लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK/pinterest/Estephany CA/Nepten Design/Lamps Plus/simiglighting.fr 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आइडियाज दीजिये ?
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इंटरेंस में झूमर लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।