
आरडीएसएस स्कीम के तहत अलग-अलग राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाया जा रहा है। इस मीटर को चलाने के लिए तुरंत रिचार्ज कराना पड़ता है, लेकिन कई बार पेमेंट के बाद भी अमाउंट अपडेट नहीं दिखाता है, जिसे लेकर लोगों को लगता है कहीं ऐसा तो नहीं कि दोबारा से इसके लिए पैसा देना पड़े। इन सभी बातों के लेकर लोग काफी परेशान हैं।
अक्सर यह समस्या सर्वर और मीटर के बीच तालमेल न होने या नेटवर्क की सुस्ती के कारण आती है। अच्छी खबर यह है कि इस समस्या को सुलझाने के लिए आपको बिजली दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपने फोन से ही कुछ आसान बदलाव और स्टेप्स फॉलो करके मिनटों में अपना अकाउंट अपडेट कर सकती हैं।

अगर आपके स्मार्ट मीटर में भी यह दिक्कत आ रही है, तो सबसे पहले अपनी बिजली कंपनी की आधिकारिक ऐप जैसे UPPCL, Suvidha खोलें। इसके बाद Refresh या Push Data ऑप्शन पर क्लिक करें। अब ऐप और मीटर के बीच डेटा सिंक हो जाता है।
अगर फिर भी अपडेट न हो, तो ऐप के History सेक्शन में जाकर Token चेक करें। कई राज्यों में मीटर के बटन को 5 सेकंड दबाकर रखने से डिस्प्ले रिफ्रेश हो जाता है। समाधान न होने पर 1912 पर कॉल करें। वहां से कमांड भेजकर आपका बैलेंस मिनटों में अपडेट कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Bijli Meter पर जलती-बुझती लाल लाइट क्या संकेत देती है? जानिए क्या होता है इसका मतलब
स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के बाद अपने-अपने राज्यों के बिजली विभागों ने इस तरह की तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
आप अपने राज्य के अनुसार नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपना अकाउंट तुरंत अपडेट करवा सकती हैं।

स्मार्ट मीटर रिचार्ज के बाद भी अगर बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है, तो डिजिटल सॉल्यूशन बेस्ट है। कई बार घंटों कॉल करने के बाद भी बात नहीं हो पाती है। ऐसे में आप अपने फोन में मौजूद ऑफिशियल इलेक्ट्रिसिटी ऐप्स का उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आपके घर भी ज्यादा आ रहा बिजली का बिल? मीटर में हो सकती है ये दिक्कतें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।