
AirPods Wearing Trick: पहले जहां वायर वाला इयरोफोन इस्तेमाल किया जाता था। वहीं अब अधिकतर लोगों के पास ब्लूटूथ या वायरलेस एयरपॉड्स देखने को मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लोग गाना सुनने, फिल्म देखने और बात करने के लिए करते हैं। अब ऐसे में यह एक्सेसरीज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गुस्सा और परेशानी तब आती है, जब चलते-फिरते या दौड़ते समय ये बार-बार कान से फिसलकर गिर जाते हैं।
कई बार तो गिरने की वजह से महंगे एयरपॉड्स डैमेज हो जाते हैं या खो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें दिखाया गया है कि इयरपॉड्स हम में से ज्यादातर लोग इन्हें गलत तरीके से पहनते हैं। वायरल पोस्ट में दिखाए गए छोटे से बदलाव को अपनाकर आप अपने इयरपॉड्स को कान में पूरी तरह लॉक कर सकती हैं, जिससे वे चाहकर भी नहीं गिरेंगे।

इंटरनेट पर वायरल पोस्ट में दिखाया एयरपॉड्स को बस सीधे कान में डाल लेना काफी नहीं है। सही तरीका यह है कि आप इयरपॉड को कान में डालें और फिर उसे हल्का सा ऊपर या पीछे की तरफ घुमाएं। ऐसा करने से इयरपॉड का ऊपरी हिस्सा कान के बाहरी खांचे में फंस जाता है और पकड़ बना लेता है। इस लॉक पोजीशन में आने के बाद आप चाहे कितनी भी तेज दौड़ें या सिर हिलाएं, एयरपॉड्स अपनी जगह से नहीं हिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- क्या ईयरफोन पर जम गई है गंदगी? इन ट्रिक्स की मदद से कर सकती हैं साफ
ज्यादातर लोग एयरपॉड्स के साथ आने वाले रबर टिप्स को कभी नहीं बदलते। हर किसी के कान का आकार अलग होता है। इयरपॉड्स के बॉक्स में छोटे, मीडियम और बड़े साइज के टिप्स मिलते हैं।
अगर आपका एयरपॉड्स ढीला है, तो बड़े साइज का टिप ट्राई करें। सही साइज का टिप अच्छी फिटिंग देता है। साथ ही साउंड क्वालिटी को भी कई गुना बढ़ा देता है।

कान में मौजूद नेचुरल ऑयल या वैक्स एयरपॉड्स को फिसलन भरा बना देते हैं। अगर एयरपॉड्स बार-बार गिर रहे हैं, तो एक साफ सूती कपड़े से एयरपॉड्स की डंडी और रबर टिप को पोंछ लें। साथ ही, कान के बाहर वाले हिस्से को भी साफ रखें। सूखा और साफ सरफेस बेहतर ग्रिप बनाने में मदद करता है, जिससे गिरने का डर कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- ईयरफोन, ईयरबड्स या नेकबैंड...ऑर्डर करने से पहले जान लें कौन-सा है आपके लिए बेहतर?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।