Sun Feb 22, 2026 | Updated 02:49 PM IST
herzindagi
why plug pins have cuts

क्या आपको पता है Electric Plug Pin के बीच में क्यों होता है कट का निशान?

Why electric plug pin has cut mark: अक्सर हम अपने घर के बिजली के प्लग का इस्तेमाल करते समय देखते हैं कि उसकी पीतल वाली पिनों के बीच में एक छोटा सा कट का निशान लगा होता है। क्या आपने सोचा आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए नीचे लेख में जानिए इसके पीछे का कारण-
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 16:15 IST

Why Plug Pins Have Cuts: बिजली के हाई वोल्टेज वाले उपकरण का सॉकेट पिन अक्सर बड़ा होता है। अगर आपने गौर किया हो, तो कुछ पिन के बीच में छोटा सा कट या चीरा लगा होता है? कई बार लोग इसे डिजाइन समझ कर इग्नोर करते हैं, लेकिन असल में यह आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया एक जरूरी फीचर है। यह उन प्लगों में होता है जिनकी पिन पीतल की बनी होती हैं। अगर आपको कट होने के पीछे का कारण नहीं पता है, तो नीचे लेख में जानिए-

सॉकेट प्लग पिन के बीच में क्यों होता है कट का निशान?

why plug pins have cuts

बिजली के प्लग की पिनें अक्सर पीतल की बनी होती हैं। जब किसी बिजली के उपकरण जैसे प्रेस, हीटर या फ्रिज के माध्यम से लगातार बिजली प्रवाहित होती है, तो घर्षण और प्रतिरोध के कारण प्लग की पिनें गर्म हो जाती हैं।

पिन में कट होने की वजह से, जब पीतल गर्म होकर फैलता है, तो उसे फैलने के लिए खाली जगह मिल जाती है। इससे पिन का बाहरी आकार नहीं बदलता और वह सॉकेट में नहीं फंसती।

अगर पिन में कट नहीं होगा, तो गर्म होने पर पिन फैलकर मोटी हो जाएगी। इससे वह स्विच बोर्ड (Switch Board) के सॉकेट के अंदर बुरी तरह फंस सकती है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि ज्यादा गर्म होने के कारण सॉकेट जल भी सकता है।

इसे भी पढ़ें- बिजली के प्लग में तीसरा पिन क्यों होता है बड़ा? जानिए इसके पीछे की वजह

स्पार्किंग और बेहतर फिटिंग पीछे का कारण

पिन में कट इसे फ्लेक्सिबल बनाता है, जब आप प्लग को सॉकेट में डालते हैं, तो यह हल्का सा दबकर एकदम सही फिट हो जाता है। इससे ढीले कनेक्शन या स्पार्किंग का खतरा कम हो जाता है।

सभी प्लग पिन में क्यों नहीं होता कट का निशान?

types of plug pin materials

स्टील के प्लग पिन में कट का निशान नहीं होता है। यह निशान अधिकतर पीतल की पिनों में ही दिया जाता है। कुछ प्लग की पिनें सफेद या सिल्वर रंग की होती हैं, उन पर निकेल की कोटिंग होती है, लेकिन अंदर वे पीतल की ही होती हैं, इसलिए उनमें भी कट होता है।

सस्ते या हल्के प्लास्टिक वाले जो प्लग होते हैं, उनकी पिनें एल्युमिनियम या किसी दूसरी धातु की होती हैं जो ज्यादा गर्म नहीं होतीं, इसलिए उनमें इस कट की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़ें- पावर प्लग बार-बार जलने से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से पाएं समाधान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।