Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:23 AM IST
herzindagi
image

Silver Nose Pin Design: चेहरे को खूबसूरत बढ़ाएंगी ये नोज पिन, देखें डिजाइंस

Silver Nose Pin Designs For Daily Wear: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एक छोटी सी नोज पिन ही काफी होती है। खासकर सिल्वर यानी चांदी की नोज पिन का क्रेज आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप भी अपने लिए एक स्टाइलिश नोज पिन ढूंढ रही हैं, तो नीचे देखें डिजाइंस।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 18:30 IST

Daily Wear Nose Pin Designs: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए एक छोटी सी नोज पिन ही काफी होती है। खासकर सिल्वर यानी चांदी की नोज पिन का क्रेज आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह न केवल ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ जचती है बल्कि वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक को भी एक अलग स्वैग देती है। अगर आप भी अपने लिए एक स्टाइलिश नोज पिन ढूंढ रही हैं, तो नीचे लेख में बताई गई डिजाइंस देख सकती हैं, जो हर तरह के फेस कट पर खूब जचेंगी।

पीकॉक डिजाइन सिल्वर नोज पिन (Peacock Design Silver Nose Pin)

Pecoack Nose Stud

अगर आप अपने लुक में राजसी अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो पीकॉक डिजाइन सिल्वर नोज पिन शानदार पसंद है। इस नोज पिन को सिल्क साड़ियों, कुर्तों और शादी-ब्याह के कपड़ों के साथ एक रॉयल टच देती है और आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है। यह गोल और भरे हुए चेहरे पर बहुत खूबसूरत लगता है।

सिल्वर लीफ नोज पिन (Silver Leaf Nose Pin)

Silver Leaf Nose pin

अगर आप अपनी खूबसूरती में एक नेचुरल और एलिगेंट' टच चाहती हैं, तो सिल्वर लीफ नोज पिन पहने सकती हैं। चांदी की नोज पिन न केवल एथनिक वियर बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स जैसे जीन्स और कुर्तियों के साथ भी एक मॉडर्न बोहो वाइब क्रिएट करती है। यह डेली वियर और ऑफिस के लिए एक परफेक्ट एक्सेसरी बनाती है। गोल चेहरे वाली लड़कियों पर लीफ डिजाइन बहुत अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें- Oxidised Nose Pin Designs For Women: कुर्ती के साथ अच्छी लगेंगी ये ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन, देखें डिजाइंस

सिल्वर टाइनी स्टोन चंद्रकोर नोज पिन (Silver Tiny Stone Chandrakor Nose Pin)

Silver Tiny Chandrakor Nose Pin stone work

अगर आप अपने लुक में पारंपरिक और मॉर्डन लुक को जोड़ना चाहती हैं, तो सिल्वर टाइनी स्टोन चंद्रकोर नोज पिन चुन सकती हैं। महाराष्ट्र की प्रसिद्ध चंद्रकोर डिजाइन वाली इस नोज पिन में जड़े छोटे-छोटे चमकते नग इसे और भी खास बनाते हैं।
यह पिन साड़ी और कुर्ते के साथ आपको एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक देती है। ओवल चेहरे वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन बेस्ट है।

सिल्वर फ्लावर नोज पिन (Flower Nose Pin)

(Flower Nose Stud

अगर आप अपने लुक में सादगी और मासूमियत दिखाना चाहती हैं, तो सिल्वर फ्लावर नोज स्टड चुन सकती हैं। एक सदाबहार चुनाव है। फूलों की पंखुड़ियों वाला यह डिजाइन हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है। यह डिजाइन गोल और हार्ट शेप फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है।

छोटे चेहरे वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट है क्योंकि यह नाक पर ज्यादा भारी नहीं लगता और पूरे चेहरे की चमक को सलीके से बढ़ाता है।

सिल्वर डेंटी नोज पिन (Silver Dainty Nose Pin)

Silver Dainty Nose Pin

लुक को क्लासी रखने वाली महिलाओं के लिए सिल्वर डेंटी नोज पिन एक अच्छा ऑप्शन है। यह ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है। यह नोज पिन स्क्वायर और ओवल फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जचती है। साथ ही, छोटे और पतले चेहरे वाली लड़कियों भी पहन सकती हैं।

हार्ट शेप वाली सिल्वर नोज पिन (Heart Shape Silver Nose Pin)

Heart Shape Silver Nose Pin

हार्ट शेप वाली सिल्वर नोज पिन आपके फेस को क्यूट दिखाता है। यह डिजाइन देखने में बहुत ही प्यारा और ट्रेंडी लगता है। यह कैजुअल और वेस्टर्न कपड़ों के साथ एक मॉडर्न कूल लुक देता है। हार्ट शेप नोज पिन ओवल और डायमंड फेस कट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जचती है।

इसे भी पढ़ें- Office Wear Nose Pin Designs: नोज पिन के ये डिजाइंस निखारेंगे आपका ऑफिस लुक, देखें तस्‍वीरें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।