herzindagi
working women ke liye nose pin designs

Office Wear Nose Pin Designs: नोज पिन के ये डिजाइंस निखारेंगे आपका ऑफिस लुक, देखें तस्‍वीरें

अगर आप ऑफिस में सिंपल, एलिगेंट और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं, तो ऑफिस वियर नोज पिन डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं। इस लेख में जानिए कलरफुल स्टोन, ड्रॉप, फ्लावर, बटरफ्लाई, कड़ा और चेन डिजाइन वाली लेटेस्ट नोज पिंस, जो वर्किंग वुमन के ऑफिस लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाती हैं। ये नोज पिन्स एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी की जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 21:26 IST

अगर आपने भी नोज पियरसिंग कराई है, तो आप भी हमेशा नोज पनि की नई डिजाइंस के तलाश में रहती होंगी। बाजार में भी आपको नोज पिन के बहुत सारे डिजाइंस मिल जाएंगे, मगर आज हम आपको जिन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, वो सबसे लेटेस्‍ट हैं और खासतौर पर ऑफिस में पहनने के लिए बेस्‍ट हैं। तो अगर आपको भी ऑफिस में बदल-बदल कर नोज पिन पहनकर जाना अच्‍छा लगता है, तो यह डिजाइंस जरूर देखे लें। मार्केट में आपको इस तरह की डिजाइंस बहुत आसानी से मिल जाएंगी। तो चलिए आपको दिखाते हैं नोज पिंस की नई डिजाइंस।

कलरफुल स्‍टोन वाली नोज पिन

आप अपने कपड़ों के रंग को कॉमप्लिमेंट करती हुई नई नोजपिन की डिजाइन खरीद सकती हैं, बाजार में आपको इस तरह की डिजाइंस में कई ऑप्‍शन मिल जाएंगे। आप अपने फेस के शेप के आधार पर छोटे या बड़े स्‍टोन वाली नोज पिन खरीद सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप इसे एथनिक और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

minimal nose pin designs

ड्रॉप डिजाइन वाली नोज पिन

अगर आप ऑफिस में ज्‍यादातर को-ऑर्ड सेट, सलवार सूट या फिर कुर्ती आदि कैरी करती हैं, तो ड्रॉप डिजाइन वाली नोज पिन आपके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प साबित हो सकती है। यह किसी मोटिफ की तरह नजर आती है। वैसे आपको ड्रॉप के अलावा भी बहुत सारे ऐसे ही मिनि मॉटिफ डिजाइंस नोज पिन में मिल जाएंगे। इनमें बहुत लाइट मीनावर्क भी होता है, जो नोजपिन को और भी ज्‍यादा अच्‍छा लुक देते है।

office look ke liye nose ring designs

फ्लावर डिजाइन वाली नोज पिन

यह बसे बेस्‍ट डिजाइन है, उन महिलाओं के लिए जिन्‍हें रोज ऑफिस जाना होता है। यह न तो आउटडेटेड होती है और न ही बहुत ज्‍यादा ट्रेडिशनल लगती है। यह आपके चेहरे को क्‍लासी अंदाज देती है। इसमें अगर एक जरकन भी लग जाए, तो आपके चेहरे को बेस्‍ट लुक मिल जाता है।

यह भी पढ़ें- Gold Nose Pins: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्‍ट हैं ये छोटे गोल्‍ड नोज पिन, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

simple aur elegant nose pin designs

बटरफ्लाई नोज पिन डिजाइन

अगर आप थोड़ा यंग और फंकी लुक चाहती हैं, तो बटरफ्लाई डिजाइन वाली नोज पिन आपके लिए परफेक्‍ट है। इस तरह की डिजाइन भी हर तरह के आउटफिट के साथ चल जाती है। आपको इस तरह की डिजाइन में स्‍मूद फिनिशिंग वाली नोज पिंस मिल जाएंगी। वैसे बटरफ्लाई के अलावा भी आपको अलग-अलग शेप की नोज पिंस मिल जाएंगी, जो ऑफिस वयिर के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन बन सकती हैं।

professional look ke liye nose pin

कड़ा डिजाइन वाली नोज पिन

ऑफिस के लिए सिंपल और स्‍टाइलिश नोज पिन तलाश की रही हैं, तो कड़ा डिजाइन वाली नोज पिन आजकल ट्रेंड कर रही हैं। इस तरह की नोज पिन कड़े जैसी होती हैं, इनमें आगे की ओर एक गोलाकार लॉक होता है, इसलिए यह पिन अंदर की जगह बाहर की ओर आकर बंद होती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Nose Pin Designs: नोज पिन के नए डिजाइंस, जो बढ़ा देंगे चेहरे की खूबसूरती

elegant nose pin for office look

चेन वाली नोज पिन

इस तरह की नोज पिन में चेन होती है, जिसे आप अंदर की ओर या बाहर की ओर कहीं भी एडजस्‍ट कर सकती हैं। यह बहुत ही नई और यूनिक नोज पिन डिजाइन है। इस तरह की नोज पिन आपको मॉडर्न और स्‍टाइलिश अंदाज देती है। इस तरह की नोज पिन डिजाइन में भी आप छोटे और बड़े आकार को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

office wear nose pin designs

तो अगर आपको ऊपर दिखाई गई ऑफिस वियर नोज पिंस की डिजाइन अच्‍छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।