
Electric Kettle आज के समय में लगभग हर घर में आपको देखने को मिल जाती होंगी। सर्दियों में लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कम समय में पानी उबालने से लेकर कई लोग इसका यूज चाय, कॉफी या इंस्टेंट नूडल्स बनाने के लिए भी करते हैं। यह काम की चीज तो है, लेकिन इसे यूज करने का सही तरीका लोग नहीं जानते। जैसे कैटल की वायर बहुत छोटी है, तो जो आप स्विच बोर्ड में लगाते हैं। ज्यादातर कैटल में बेस प्लेट के साथ एक छोटी सी वायर ही लगी होती है। ऐसे में घर में लगे स्विच बोर्ड तक कैटल की वायर पहुंच नहीं पाती। यही कारण है कि लोग कैटल को यूज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का यूज कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग इसे यूज करते समय ऐसी-ऐसी गलती करते हैं, जो कैटल के साथ-साथ घर में बिजली कनेक्शन के लिए भी ठीक नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आम गलतियों से बचने के लिए टिप्स बताएंगे, जिसका आपको खास ध्यान रखना चाहिए।
सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग कभी भी एक्सटेंशन बोर्ड को ऑफ किए बिना, कैटल का प्लग डालने और निकालने लगते हैं। ऐसे में बोर्ड में बिजली गुजर रही होती है, जिसकी वजह से आपने कई बार शॉर्ट निकलते देखा होगा। कैटल को सही से यूज करने के लिए अच्छी बिजली चाहिए होती है। इसलिए, जैसे ही आप प्लग लगाते हैं, इसमें स्पार्किंग जैसा नजर आता है। ऐसा करने से कैटल खराब हो सकता है। कभी तेज बिजली की वजह से इसकी वायरल जल सकती है। इसलिए पहले स्विच को बंद करें, इसके बाद ही बोर्ड में कैटल की वायर लगाएं।

एक कैटल के लिए जब लोगों को नया एक्सटेंशन बोर्ड लेना पड़ जाता है, तो लोग कैसा भी बोर्ड खरीद लेते हैं। वायर छोटी होने की वजह से अगर आपको नया बोर्ड खरीदना पड़ जाए, तो लोग ज्यादा पैसा लगाना नहीं चाहते। ऐसे में हल्के या लोकल एक्सटेंशन बोर्ड इतनी पावर सहन नहीं कर पाते, जिससे वे गर्म होकर पिघल सकते हैं या स्पार्किंग की वजह से कैटल पर असर डाल सकते हैं। इलेक्ट्रिक केतली हाई पावर की होती है, इसलिए आपको अच्छा एक्सटेंशन बोर्ड लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी

एक्सटेंशन बोर्ड में आप एक साथ कई डिवाइस चार्ज में लगा सकते हैं। ऐसे में अगर हल्का एक्सटेंशन बोर्ड है, तो उसमें दूसरे डिवाइस के साथ कैटल को भी लगाना खतरनाक हो सकता है। अगर स्पार्क हुआ या बोर्ड इतनी बिजली सह नहीं पाया, तो सारी चीजें खराब हो सकती हैं। केटल के साथ अगर एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में मिक्सर, माइक्रोवेव या चार्जर लगे हों, तो ओवरलोड हो सकता है। इससे बोर्ड या सॉकेट जलने का खतरा रहता है।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।