
सर्दियों का मौसम अपने साथ ऊनी स्वेटर, महंगे कार्डिगन, कश्मीरी शॉल और कोट की बहार लेकर आता है। हम बड़े चाव से ये महंगे कपड़े खरीदते हैं, लेकिन अक्सर जब इन्हें अलमारी से निकालते हैं, तब इनमें छोटे-छोटे छेद नजर आते हैं। क्या आप जानती हैं कि आपके इन फेवरेट ऊनी कपड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? वो सिल्वरफिश है।
यह एक छोटा, बिना पंख वाला चांदी के रंग का कीड़ा है, जो अंधेरी और नम जगहों पर पनपता है। ये आपके रेशमी और ऊनी कपड़ों के रेशों को अंदर ही अंदर कुतरते रहते हैं। अगर आप भी महंगे केमिकल वाले कीटनाशकों से बचकर सुरक्षित और नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपको एक प्राचीन भारतीय जड़ी-बूटी से वासंबू रूबरू करवा रहे हैं।

वासंबू को स्वीट फ्लैग या हिंदी में वचा और वशनपा भी कहा जाता है। यह भारतीय आयुर्वेद का अनमोल खजाना है। इसकी सूखी जड़ों से बना पाउडर सेहत के लिए फायदेमंद होता है, यह बात सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप पता हैं कि इसकी तेज और विशिष्ट खुशबू कपड़ों के कीड़ों के लिए नेचुरल रिपेलेंट का काम करती है।
सिल्वर फिश को भगाने के लिए वासंबू का इस्तेमाल करना बेहद आसान और किफायती है।
यह भी पढ़ें- घर में होने वाले सिल्वर फिश कीड़े से ऐसे पाएं छुटकारा
वासंबू की गंध सिल्वरफिश को आपके कपड़ों से कोसों दूर रखेगी। यह पूरी तरह से केमिकल-फ्री है, इसलिए आपके कपड़ों में किसी तरह की दुर्गंध या दाग भी नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- पाइप और नालियों में दिखने वाले सिल्वर फिश से इन टिप्स से छुटकारा पाएं
आप भी इस उपाय को आजमाकर महंगे ऊनी कपड़ों से सिल्वर फिश को दूर रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।