herzindagi
How to permanently get rid of silverfish

सर्दियों के मौसम में सिल्वर रंग के कीड़े की हो गई है घर में एंट्री? इन मसालों की मदद से हो सकती है दूर

सर्दियों में नमी की वजह से घर में सिल्वर रंग के कीड़ों की एंट्री हो जाती है। सिल्वर रंग के इन कीड़ों को दूर करने के लिए किचन में मौजूद मसाले आपकी मदद कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कौन-कौन से मसाले किस तरह से सिल्वर कीड़ों को दूर कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-15, 20:29 IST

सर्दी के मौसम में मच्छर-मक्खी पीछा छोड़ते हैं, तो अजीब कीड़ों की घर में एंट्री हो जाती है। इन अजीब कीड़ों की लिस्ट में सिल्वर रंग के छोटे-छोटे और मछली नुमा कीड़े भी शामिल हैं। इन कीड़ों को सिल्वर फिश भी कहा जाता है, यह देखने में छोटे होते हैं, लेकिन बहुत तेजी से हरकत करते हैं। सिल्वर फिश ऐसे तो काटते नहीं हैं, लेकिन ये किताबें, कागज, कपड़े और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सिल्वर फिश ज्यादातर नमी वाली जगह पर दिखाई देते हैं। इनकी संख्या किचन की नाली या बाथरूम में ज्यादा देखने को मिल सकती है। सिल्वर फिश जैसे कीट-कीड़ों की समस्या कई बार इतनी बढ़ जाती है कि इन्हें रोकने के लिए पेस्ट कंट्रोल का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, अगर आपके घर में सिल्वर फिश की हाल ही में एंट्री हुई है, तो आप किचन में मौजूद कुछ मसालों की मदद से इनसे छुटकारा पा सकती हैं। यह मसाले और कोई नहीं बल्कि लौंग और दालचीनी हैं। लौंग और दालचीनी, दोनों ही ऐसे मसाले हैं जिनकी गंध तेज होती है। आइए, यहां जानते हैं लौंग और दालचीनी की मदद से कैसे सिल्वर फिश से छुटकारा पाया जा सकता है।

लौंग और दालचीनी से ऐसे दूर कर सकती हैं सिल्वर फिश

which spice can remove silver fish

नमी वाली जगह पर रहने वाले सिल्वर फिश कीड़ों को दूर करने के लिए सबसे पहले 15-20 लौंग और 2 से 3 दालचीनी की स्टिक लें। अब लौंग और दालचीनी स्टिक को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब एक एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा लें और उसमें लौंग-दालचीनी का पाउडर रख दें। एल्युमिनियम फॉयल को फोल्ड कर दें और फिर एक टूथपिक की मदद से उस पर 8-10 छोटे-छोटे छेद कर दें। इसी तरह से लौंग और दालचीनी पाउडर के 5 से 6 पैक्स बना लें और उन्हें घर के उन कोनों में रख दें, जहां ज्यादा सिल्वर फिश देखने को मिल रही हैं। (टॉयलेट क्लीनिंग में मदद कर सकता है एल्युमिनियम फॉयल)

इसे भी पढ़ें: रजाई-गद्दे में खटमल ने बना लिया है अपना घर, मसालेदानी में मौजूद यह चीज कर सकती है मदद

घर से सिल्वर फिश दूर करने में ये ट्रिक्स भी कर सकती हैं मदद 

silverfish can remove cloves and dalchini

लौंग का तेल

सिल्वर रंग के छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने में लौंग का तेल भी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल लें और उसे पानी से आधा भर लें। पानी में 8 से 10 लौंग तेल की बूंदें डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसे घर के कोनों, फर्नीचर और अलमारी जैसी जगहों पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। 

इसे भी पढ़ें: तिलचट्टे से चुटकियों में छुटकारा दिला सकता है किचन में मौजूद इन चीजों से तैयार सल्यूशन

दालचीनी पाउडर

दालचीनी की गंध काफी तेज होती है, जो सिल्वर फिश को घर से दूर करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप दालचीनी की स्टिक या पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। दालचीनी का पाउडर को घर के उन कोनों पर छिड़कें, जहां नमी होती है और सिल्वर फिश की मौजूदगी हो सकती है। इसके अलावा आप साबुत दालचीनी की स्टिक्स को किचन और बाथरूम के कोनों में रख दें।

कपूर

सिल्वर फिश कीड़ों को दूर करने में कपूर भी मदद कर सकता है। दरअसल, कपूर की गंध काफी तेज होती है जो सिल्वर रंग के इन छोटे कीड़ों को पसंद नहीं होती है। सिल्वर फिश को दूर करने के लिए सबसे पहले 4 से 5 कपूर की टिक्की लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब कपूर पाउडर को एक प्लास्टिक की डिब्बी में डाल लें और उसमें 2 चम्मच फैब्रिक सॉफ्टनर मिला दें।

प्लास्टिक की डिब्बी के ढक्कन पर कांटे वाले चम्मच यानी फॉक से कई सारे छेद बना दें। आखिरी में कपूर और फैब्रिक सॉफ्टनर के मिक्सचर पर छेद वाला ढक्कन लगा दें। इस तरह की 2-3 डिब्बियां तैयार कर लें और उन्हें किचन-बाथरूम में रख दें। कपूर और फैब्रिक सॉफ्टनर का मिक्सचर सिल्वर फिश को दूर करने में मदद कर सकता है। 

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।