Sat Apr 11, 2026 | Updated 09:50 AM IST
gmail id

अगर याद नहीं आ रहा अपना Gmail I'D, ये 3 जादुई तरीके आएंगे आपके काम

यह लेख भूली हुई जीमेल आईडी को वापस पाने के 3 आसान और सुरक्षित तरीके बताता है। इसमें 'Find My Email' फीचर का उपयोग करके फोन नंबर से आईडी ढूंढना, ब्राउज़र या डिवाइस की हिस्ट्री में सेव की गई आईडी देखना, और अन्य लिंक्ड ऐप्स (जैसे फेसबुक, नेट बैंकिंग) से अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का पता लगाना शामिल है।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 15:30 IST

आज के डिजिटल युग में हमारी जीमेल आईडी (Gmail ID) केवल एक ईमेल एड्रेस नहीं है, बल्कि यह हमारे बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की चाबी भी है। ऐसे में अगर आप अपनी आईडी भूल जाएं, तो घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि गूगल ने आपकी इस 'डिजिटल चाबी' को ढूंढने के लिए बहुत ही सरल और सुरक्षित रास्ते बनाए हैं? जी हां,  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उन 3 तरीकों के बारे में  बताएंगे, जिनसे आप अपनी खोई हुई आईडी मिनटों में वापस पा सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

'Find My Email' फीचर का इस्तेमाल

यह एक सबसे आसान और कारगर तरीका है। अगर आपको अपनी आईडी याद नहीं है, लेकिन वह मोबाइल नंबर याद है जो आपने अकाउंट बनाते समय दिया था, तो आपका काम आसान हो जाएगा। 

2 - 2026-04-06T130422.790

ऐसे में आप गूगल के 'Find My Email' पेज पर जाएं। अपना फोन नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपना वह पूरा नाम लिखें जो आपने आईडी बनाते समय इस्तेमाल किया था (जैसे आपका First और Last Name)। गूगल आपके नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। उसे दर्ज करते ही आपके उस नंबर से जुड़ी सभी जीमेल आईडी की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें - Gmail के ये 3 'सीक्रेट फीचर्स' आपको बना देंगे ऑफिस का सबसे स्मार्ट एम्प्लॉई, क्या आपको पता हैं?

ब्राउजर और डिवाइस की History का फायदा उठाएं

अक्सर हम अपने फोन या लैपटॉप में 'Auto-fill' या 'Save Password' का विकल्प ऑन रखते हैं। भले ही आपको आईडी याद न हो, आपके डिवाइस को वह याद हो सकती है।

ऐसे में आप अपने गूगल क्रोम ब्राउजर की Settings में जाएं और फिर Password Manager पर क्लिक करें। यहां आपको उन सभी वेबसाइट्स और ईमेल एड्रेस की लिस्ट मिेलगी, जिन्हें आपने कभी सेव किया था। इसके अलावा, अपने पुराने फोन या टैबलेट की 'Settings' में जाकर 'Accounts' सेक्शन चेक करें, वहां अक्सर पुरानी आईडी 'लॉग-इन' रह जाती है।

1 - 2026-04-06T130415.078

दूसरे एप्स की लें मदद

क्या आपने उस आईडी से कभी फेसबुक, इंस्टाग्राम या कोई नेट बैंकिंग ऐप बनाया था? उन ऐप्स की प्रोफाइल सेटिंग में जाकर आप अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी देख सकती हैं। इससे अलग जीमेंल में जहांआईडी दर्ज करते हैं वहां आप आप प्वॉइंट आउट करें, वहां भी आपको ईमेल आईडी दिख सकती है। हालांकि, ये कभी-कभी होता है।

इसे भी पढ़ें - अब Storage Full की टेंशन होगी खत्म, जीमेल की इन सेटिंग्स से फालतू ईमेल को एक साथ डिलीट करें और बढ़ाएं अपनी फ्री स्पेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।