Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
paperless aadhaar

Paperless Aadhaar: क्या है पेपरलेस आधार और यह फिजिकल कार्ड से कितना अलग है?

यह लेख पेपरलेस आधार के बारे में बताता है, जो पहचान सत्यापन का एक सुरक्षित डिजिटल तरीका है। UIDAI द्वारा जारी यह एन्क्रिप्टेड XML फाइल वास्तविक आधार नंबर साझा किए बिना आपकी पहचान प्रमाणित करती है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 18:16 IST

डिजिटल इंडिया के इस दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है।  ये UIDAI द्वारा जारी किया जाता है। इस पर लिखा हुआ 12 अंकों का अनूठा नंबर न केवल बैंक खाता खोलने या सिम कार्ड लेने के काम आता है, बल्कि तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी है। हालांकि, अपनी निजी जानकारी और आधार नंबर की सुरक्षा को लेकर कई लोग चिंतित रहते हैं। इसी चिंता का समाधान है पेपरलेस आधार (Aadhaar Paperless Offline e-KYC)। ऐसे में पेपरलेस आधार के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या है पेपरलेस आधार। पढ़ते हैं आगे...

क्या है पेपरलेस आधार?

पेपरलेस आधार एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित यानि साइन किया हुआ दस्तावेज है। यह एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी भी एजेंसी या सेवा देने वाले को अपना असली आधार नंबर या बायोमेट्रिक्स दिए बिना अपनी पहचान वेरिफाई करवा सकते हैं। यह मुख्य रूप से एक XML फाइल के रूप में होता है, जो पूरी तरह सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड होती है।

aadhaar card (4)

इसमें आपकी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, पता, फोटो, लिंग और जन्मतिथि शामिल होती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपका मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस सीधे तौर पर न होकर 'हैश' (Hash) कोड के रूप में छिपे होते हैं।

कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर लॉग इन करें।
  • अब आप 'My Aadhaar' टैब के अंदर 'Aadhaar Paperless Offline e-KYC' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • Send OTP पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • यहां आपको अपनी पसंद का 4 अंकों का एक शेयर कोड बनाना होगा। यह आपकी फाइल का पासवर्ड होगा, जिसे आपको याद रखना है।
  • अंत में Download बटन पर क्लिक करें। आपके फोन या कंप्यूटर में एक ZIP फाइल सुरक्षित रूप से डाउनलोड हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें - नया फोन लिया है? बिना डेटा गंवाए पुराने WhatsApp चैट्स को Android और iPhone में ऐसे करें ट्रांसफर

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

जब भी आपको कहीं अपनी केवाईसी (KYC) करवानी हो, तो आप अपनी फिजिकल कॉपी देने के बजाय यह डाउनलोड की गई XML फाइल और अपना बनाया हुआ 'शेयर कोड' संबंधित अधिकारी या बैंक को दे सकते हैं।

aadhaar card (5)

वे इस फाइल को अपने सिस्टम में अपलोड करेंगे और बिना आपके आधार नंबर को स्टोर किए आपकी पहचान की पुष्टि हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - Delhi Metro Alert: बदल गया मेट्रो का टाइम-टेबल, घर से निकलने से पहले चेक कर लें आखिरी ट्रेन का समय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।