-1770879774883.webp)
जब हमारा स्मार्टफोन बदल जाता है या फोन खो जाता है तो सबसे बड़ी चिंता अक्सर WhatsApp चैट्स को लेकर होती है। सालों पुरानी बातें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और खास यादों का एक पल में गायब हो जाना किसी बड़े नुकसान से कम नहीं लगता, लेकिन अब आपको बता दें कि अगर सही समय पर बैकअप की सेटिंग कर लें, तो आप अपनी चैट्स को सेफ रख सकते हैं और उन्हें किसी भी समय रिस्टोर कर सकते हैं। ऐसे में रिस्टोर करने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे बैकअप तैयार रखें। पढते हैं आगे...
आप केवल अपने मेन स्मार्टफोन से ही बैकअप ले सकते हैं। ध्यान रहे कि WhatsApp Web या डेस्कटॉप ऐप से बैकअप लेना पॉसिबल नहीं है। ऐसे में बता दें कि Android के लिए Google Drive और iPhone के लिए iCloud पर स्पेस का होना बेहद जरूरी है।
-1770885112580.jpg)
यदि आपका डेटा बहुत ज्यादा है, तो आप क्लाउड स्टोरेज और ले सकते हैं। हालांकि, आपके फोन में एक चालू Google अकाउंट या Apple ID लॉगिन होनी चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि बैकअप अपने आप स्टोर होता रहे, तो Chat Backup में जाकर Back up to Google Drive पर टैप करें। यहां आप Daily या Weekly का विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही, अपना पसंदीदा Google के अकाउंट को लिंक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Instagram पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं और फॉलोअर्स नहीं? जानें क्या है कारण
बता दें कि एप्पल यूजर्स के लिए यह प्रोसेस iCloud के जरिए पूरा होता है। ऐसे में आप सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाएं और Chats विकल्प को चुनें। अब आप Chat Backup पर क्लिक करें और फिर Back Up Now पर टैप करें। अब इसी सेक्शन में आपको Auto Backup का विकल्प मिलेगा। यहां अपनी सुविधा के अनुसार बैकअप की फ्रीक्वेंसी सेट करें। आप यहां यह भी चुन सकती हैं कि बैकअप में वीडियो शामिल करने हैं या नहीं, क्योंकि वीडियो बैकअप का साइज काफी बढ़ा देते हैं।
-1770885130967.jpg)
जब भी आप किसी नए फोन में अपना नंबर रजिस्टर करते हैं, तो WhatsApp आपसे बैकअप स्टोर करने की परमिशन मांगता है। जैसे ही आप 'Restore' पर क्लिक करते हैं, आपकी पुरानी सभी चैट वापस आपके फोन में आ जाती है। ध्यान रहे कि रिस्टोर करते समय इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करना बेहतर होता है क्योंकि इसमें काफी डेटा खर्च हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Instagram पर मिलियन में व्यूज आने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा, जानें क्या है कारण?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।