herzindagi
can you remove the blue tick from a single chat on whatsapp know hacks

क्या Whatsapp पर किसी एक चैट से ब्लू टिक हटा सकते हैं? जानें ऐसा कर सकते हैं या नहीं

हम ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं जहां हम किसी का मैसेज पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन तुरंत जवाब देने की स्थिति में नहीं होते। अगर आपने गलती से अपने बॉस का मैसेज सीन कर लिया है, तो आपको मैसेज का रिप्लाई करना ही पड़ता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 17:19 IST

वॉट्सऐप पर कई बार ऐसा होता है कि आपको किसी वजह से किसी साथी की चैट हाइड करनी पड़ जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जो चैट पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन चाहते हैं कि सामने वाले यूजर्स को पता न लग पाए। इसलिए, वॉट्सऐप पर यूजर्स को ब्लू टिक हटाने का ऑप्शन देता है। इसमें ब्लू टिक हटाने के बाद सामने वाले को पता नहीं लग पाता कि उसका चैट पढ़ लिया गया है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे हैं, जो चाहते हैं कि केवल एक चैट से ब्लू टिक हट जाए। वह ऐसा कोई ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं जिससे चुनिंदा (Selective) कॉन्टैक्ट्स के लिए ब्लू टिक बंद किया जा सके। आपके बॉस या किसी खास दोस्त को यह पता न चले कि आपने मैसेज पढ़ा है, जबकि बाकी परिवार और मित्रों और रिश्तेदारों के लिए ब्लू टिक ऑन रहे। ऐप पर ऐसा होता है या नहीं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

क्या वाट्सएप पर एक चैट से ब्लू टिक हटा सकते हैं?

नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते। अभी ऐप की तरफ से सभी चैट से ब्लू टिक हटाने का ऑप्शन मिलता है। वॉट्सऐप का 'Read Receipts' फीचर है, जिसे अगर आप बंद कर देंगी, तो ब्लू टिक हट जाता है। इससे न आपको पता चलेगा और न ही सामने वाले को पता चल पाएगा कि मैसेज पढ़ा गया है या नहीं। यह ऑप्शन आपको सेटिंग में देखने को मिलेगा। 'सोशल प्रेशर' से बचने के लिए वॉट्सऐप ने Read Receipts बंद करने का ऑप्शन दिया है। हालांकि, यूजर्स एक चैट से ब्लू टिक हटाने का ऑप्शन भी चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- केवल काला-हरा नहीं! अब अपनी पसंदीदा Photo और Colors से बदल सकती हैं वॉट्सऐप पर हर Chat का लुक, ऐसे करें सेट

can you remove the blue tick from a single chat on whatsapp know hackss

चैट हाइड करें

एक चैट से ब्लू टिक नहीं हटाया जा सकता, तो क्या हुआ? आप चैट हाइड तो कर ही सकते हैं। इससे आप गलती से भी उस नंबर से आने वाले मैसेज पर क्लिक नहीं करेंगे। क्योंकि, वह मैसेज Archive में होगा। जब आप देखना चाहेंगे, तभी आप मैसेज पर क्लिक करें और देखें। अगर आप चाहती हैं कि मैसेज पढ़ लिया जाए और सामने वाले को पता भी न लगे, तो आप वॉट्सऐप का नोटिफिकेशन ऑन कर सकती हैं। इससे आप बिना चैट खोले नोटिफिकेशन में ही पूरा मैसेज पढ़ लेंगी। यह सबसे अच्छा तरीका होता है।

इसे भी पढ़ें-Instagram-Facebook की तरह अब वॉट्सऐप पर भी कर पाएंगी लॉग आउट, यहां जानें कैसे काम करेगा यह फीचर

can you remove the blue tick from a single chat on whatsapp know hacksasd

वॉट्सऐप समय-समय पर अपडेट लाता रहता है, जिसमें वह नई-नई सुविधाएं यूजर्स को देता रहता है। नए फीचर का अपडेट आपको नोटिफिकेशन और स्टोरी में भी देखने को मिल जाता है। इसलिए, आप अपने ही चैट के ऑप्शन में नए अपडेट को जान पाएंगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, whatsapp

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।