herzindagi
how to turn off blue ticks on whatsapp on iphone

Whatsapp पर मैसेज पढ़ने के बाद भी नहीं चलेगा पता, जानें कैसे हटेगा ब्लू टिक?

Whatsapp Tips: अगर आप भी व्हाट्सएप की ब्लू टिक को हाइड करना चाहती हैं, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 18:22 IST

व्हाट्सएप का क्रेज दिनों दिन काफी  बढ़ता जा रहा है। दोस्तों या करीबियों के साथ घंटों बातें करना हो या फिर फोटोज-वीडियोज आदि शेयर करना। सारे काम अब इसी ऐप के जरिए हो जाता है। आए दिन इसके नए-नए फीचर भी अपडेट होते रहते हैं। इन्हीं में से एक है- व्हाट्सएप का ब्लू टिक हटाना। 

दरसल, ब्लू टिक ही ऐसा सिम्बल होता है जिससे हम समझ जाते हैं कि सामने वाले ने हमारे भेजे हुए मैसेज को रीड कर लिया है। पर, आपने कई रह बार देखा होगा कि आपके मैसेज भेजने के 2-4 दिन बाद भी उसमें ब्लू टिक नहीं हुआ है। इसका मतलब ये नहीं होता कि उन्होंने मैसेज नहीं देखा है। बल्कि यह भी हो सकता है कि सामने वाले ने अपने ब्लू टिक को हाइड करके रखा है और वो मैसेज देखने के बावजूद भी उसे इग्नोर कर रहे हों। ऐसे में अगर आप भी ये सेटिंग करना चाहती हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

एंड्रॉयड फोन में कैसे करें ब्लू टिक हाइड? 

how to hide whatsapp blue tick

  • ब्लू टिक को हाइड करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप खोलें।
  • यहां आपके स्क्रीन के ऊपरी-दाएं कोने में मौजूद तीन-डॉट दिखाई देगा, उस मेनू आइकन पर टैप करें। 
  • अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में से Setting को सेलेक्ट करना है। 
  • इसमें आपको Privacy का विकल्प दिखेगा उस पर टैप कर लेना है। 
  • यहां पर आपको Read Receipts का ऑप्शन दिखेगा, उसपर टैप करना है। 
  • अब, वहां दिख रहे स्विच को टॉगल करके ON कर देना है। 
  • बस इस तरह आपके एंड्रॉयड फोन में सेटिंग हों जाएगा और अब आप भी दूसरों के मैसेज को पढ़कर इग्नोर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Whatsapp की इन 5 ट्रिक्स के बारे में क्या जानती हैं आप?

व्हाट्सएप के फायदे

How do I turn off the blue ticks on WhatsApp

व्हाट्सएप एक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जो दुनिया के किसी भी कोने से लोगों के साथ फ्री में संवाद करने की सुविधा देता है। व्हाट्सएप के माध्यम से टेक्स्ट मैसेज, इमोजी, GIF और स्टिकर आदि को भेज सकते हैं। इसके जरिए वॉयस और वीडियो कॉल करने की भी सुविधा मिलती है। यही नहीं व्हाट्सएप के माध्यम से एक बार में कई लोगों के साथ ग्रुप चैट कर सकते हैं। इसके अलावा यह फोटो, वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट और अपनी लोकेशन तक को शेयर करने का मौका देता है।

इसे भी पढ़ें- बिना एक्स्ट्रा ऐप इंस्टॉल किए भी अपने फोन में चला सकते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।